शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

बेबो का कमाल

बेबो का कमाल -
PR
बेबो यानी करीना कपूर ने अपना वजन साठ किलो से घटाकर उनपचास किलो कर लिया है। यह चमत्कार किया है उन्होंने दिन में दो बार दो घंटे तक योग और सूर्य नमस्कार के माध्यम से।

यश चोपड़ा की फिल्म ‘टशन’ के लिए करीना को अपना शरीर चुस्त-दुरुस्त बनाना था। इस सफलता के लिए वह अपने योग शिक्षक को धन्यवाद देती है। साथ ही उसने तरह-तरह के सलाद खाकर अपना वजन घटाया है। ज्यादा खाने के लिए मशहूर कपूर-खानदान की इस बेबो ने कमाल कर दिखाया है।

नो बिकनी
’टशन’ फिल्म के लिए जब करीना अपना वजन कम कर रही थी, तब चर्चा थी कि वे इस फिल्म में बिकनी में नजर आएगी, इसलिए वे अपने फिगर को शेप में ला रही हैं, लेकिन यह बात गलत निकली।

कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रचार के लिए इस तरह की बातें फैलाई गई थीं। करीना ‘टशन’ में कम कपड़ों में जरूर हैं, लेकिन बिकनी में नहीं। सही बात क्या है ये ‘टशन’ प्रदर्शित होने के बाद पता चल जाएगा।