गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

बिपाशा से सहानुभूति मत जताइए

बिपाशा से सहानुभूति मत जताइए -
लोगों को लगता है कि बिपाशा बसु उदास हैं। जॉन अब्राहम से ब्रेकअप के बाद अकेली हो गई हैं। बिप्स से वे सहानुभूति जताते हैं और उनका यह व्यवहार बिपाशा को नाराज कर देता है।

WD
बिपाशा बंगाल की शेरनी हैं। इस तरह के ब्रेकअप मजबूती से झेल सकती हैं और जॉन से अलग होने के बाद उनके मन में किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। वे सब बातों को भूलाकर जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।

बिप्स की एक सहेली बताती हैं ‘लोग अभी भी समझते हैं कि बिपाशा गम में डूबी हुई हैं। अक्सर जॉन से ब्रेकअप वाला मामला छेड़ वे बिपाशा से हमदर्दी जताने लगते हैं।

एक-दो बार तो बिपाशा ने सहन कर लिया, लेकिन यही किस्सा लगातार दोहराया जाने लगा तो उनका गुस्सा होना स्वाभाविक है। अब तो वे भड़क जाती हैं।‘ उनकी सहेली के मुताबिक बिपाशा लाइफ में आगे बढ़ने पर विश्वास करती हैं।

ब्रेक अप के बावजूद बिपाशा का प्यार पर से विश्वास नहीं उठा है। फिलहाल करियर उनकी प्राथमिकता है, लेकिन वक्त आने पर वे प्यार के चक्कर में फिर पड़ना चाहेंगी।