शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

बिपाशा की इमरान से हो गई ट्यूनिंग

बिपाशा की इमरान से हो गई ट्यूनिंग -
कुछ वर्ष पहले बिपाशा बसु ने इमरान हाशमी के साथ एक फिल्म ठुकरा दी थी, जिसका इमरान हाशमी बुरा मान गए थे। अब दोनों ‘राज 2’ में साथ काम कर रहे हैं और बिपाशा के मुताबिक वे बीती बात भूला चुके हैं और दोनों में किसी किस्म की कड़वाहट नहीं है। वे दोनों अब अच्छे दोस्त बन गए हैं।

WD
जब बिपाशा ने इमरान के साथ फिल्म ठुकराई थीं तब इमरान बॉलीवुड में अपना स्थान बनाने की कोशिश कर रहे थे और उनकी तुलना में बिपाशा बड़ी स्टार थीं। इमरान को लगा शायद इसीलिए बिपाशा उनके साथ फिल्म नहीं कर रही हैं। जबकि बिपाशा स्क्रिप्ट पसंद ना आने के कारण फिल्म करने से मना किया था।

जब राज 3 की स्क्रिप्ट बिपाशा को ऑफर हुई तो उन्होंने फौरन फिल्म करने के लिए हामी भर दी। फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है कि फिल्म की शूटिंग जब शुरू हुई तो दोनों थोड़े असहज थे, लेकिन धीरे-धीरे उनके संबंध सामान्य हो गए। अब तो वे अच्छे दोस्त बन गए हैं।