शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

नेहा धूपिया : पहले करियर, फिर शादी

नेहा धूपिया : पहले करियर, फिर शादी -
IFM
ऋत्विक भट्टाचार्य के साथ नेहा धूपिया का रोमांस अरसे से चल रहा है। ऋत्विक शर्मीले हैं, इसलिए मीडिया के सामने आने से घबराते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा की अँगुली में जो अँगूठी देखी जा रही है वो ऋत्विक ने ही दी है।

इस बारे में सूत्रों का कहना है कि ऋत्विक का मानना है कि शादी के पहले का रोमांस बहुत हो चुका, अब शादी कर लेना चाहिए। लेकिन नेहा इसके लिए तैयार नहीं हैं। नेहा शादी तो करना चाहती है, लेकिन अभी नहीं।

नेहा सोचती हैं कि उनका करियर सरपट भागती हुई गाड़ी के समान चल रहा है और शादी नामक स्पीड ब्रेकर के जरिये वे इसमें रूकावट नहीं चाहती हैं। नेहा के करियर में कितना दम है, ये सभी जानते हैं। लेकिन नेहा कह रही हैं तो सभी को मानना पड़ेगा। चाहे हम हो, आप हो या ऋत्विक हो।