शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

नील ने बनाई पहचान

नील ने बनाई पहचान -
IFM
‘जॉनी गद्दार जैसी ‍फ्लॉप फिल्म से शुरुआत करने के बावजूद नील मुकेश को लगातार फिल्में मिल रही हैं। ‘जॉनी गद्दार’ अच्छी फिल्म होने के बावजूद सफल नहीं हुई, लेकिन नील ने अपने उम्दा अभिनय से सभी को आकर्षित किया।

इस फिल्म के बाद नील के पास प्रस्तावों की झड़ी लग गई है। तमाम बड़े निर्माताओं के साथ वे काम कर रहे हैं। हाल ही में मधुर भंडारकर ने ‘जेल’ के लिए उन्हें साइन किया।

थ्रिलर फिल्म बनाने के लिए प्रसिद्ध अब्बास-मस्तान ने भी नील में रूचि दिखाई है। खबर है कि उन्होंने नील के पास एक फिल्म का प्रस्ताव भेजा है और बातचीत जारी है। अब्बास-मस्तान के मुताबिक नील में एक अभिनेता के रूप में उन्हें काफी संभावनाएँ नजर आ रही हैं।

नील की सराहना जिस हिसाब से बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक कर रहे हैं, उससे लगता है कि उनका भविष्य उज्जवल है।