गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

खतरों से खेलती प्रियंका

खतरों से खेलती प्रियंका -
शायद प्रियंका यह साबित करने में लगी हुई हैं कि वे बॉलीवुड के हीरो से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। ऐसा ही एक कारनामा उन्होंने बैकॉक में कर दिखाया जहाँ ‘प्यार इम्पॉसिबल’ की शूटिंग की जा रही है। प्रियंका के पास खाली समय था तो वे स्विमिंग पुल जा पहुँची। वहाँ उन्होंने चार मंजिला ऊँचे फ्लिप बोर्ड से छलाँग लगाकर सभी को हैरान कर दिया।

खतरों से खेलने के प्रियंका के इस अंदाज से सभी चकित रह गए। प्रियंका के देखादेखी फिल्म के हीरो उदय चोपड़ा को भी जोश आ गया और उन्होंने भी उसी ऊँचाई से छलाँग लगाई। लेकिन वे अपना हाथ जख्मी कर बैठे। बेचारे उदय स्टार वैल्यू में तो प्रियंका से कम है और यहाँ भी मात खा बैठे। फिल्म के निर्देशक जुगल हंसराज की अपने फिल्म के हीरो-हीरोइन को इस तरह के कारनामे करते देख क्या हालत हुई होगी इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है।