बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

क्या आराध्या बच्चन बॉलीवुड में जाएंगी?

क्या आराध्या बच्चन बॉलीवुड में जाएंगी? -
बच्चन परिवार की सबसे छोटी सदस्य अराध्या बच्चन पूरे परिवार की लाड़ली है। वैसे तो अराध्या के बारे में उसके पैदा होने के समय से ही सब कुछ एक रहस्य रहा है यहां तक की उसका नाम भी ओर हो भी क्यों ना आखिर अराध्या महानायक अमिताभ बच्चन की पोती है।

FILE

लोगों में हमेशा से ही बिग बी की पोती का नाम जानने की जिज्ञासा थी और फिर एक दिन वो नाम लोगों के सामने आ ही गया। जब अराध्या पहली बार लोगों के सामने आई तो मानो हर जगह खुशी की लहर आ गई। ऐसा माना जाता है की कई काम बस आपके उपनाम से ही बन जाते हैं और जब आपके पास बच्चन जैसा उपनाम होतो आपको बॉलीवुड में जाने के लिए संघर्ष करने की जरुरत नहीं है। ऐसा ही कुछ है अराध्या के साथ।

वह बिग बी की पोती और दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या रॉय बच्चन की बेटी जो है। अब अराध्या भी अपनी मां के नक्शे कदमों पर चलकर बॉलीवुड में जाएंगी या फिर कुछ और करेंगी अब यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन आराध्या के करियर के बारे में अभी से अनुमान लगाए जा रहे हैं।