मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. कमबख्त इश्क : फर्स्ट लुक
Written By WD

कमबख्त इश्क : फर्स्ट लुक

Kambakht Ishq : Firsl Look | कमबख्त इश्क : फर्स्ट लुक
साजिद नाडियाडवाला की ‘कमबख्त इश्’ इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसे बनाने में साजिद ने पैसा पानी की तरह बहाया है। यह बात ‘कमबख्त इश्’ के प्रोमो को देख स्पष्ट हो जाती है। इस प्रोमो को लोगों ने पसंद किया है।

मई में प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म का निर्देशन सबीर खान ने किया है। फिल्म का प्रमुख आकर्षण है हॉलीवुड स्टंटमैन (अक्षय कुमार) और मॉडल (करीना) के बीच की कैमेस्ट्री। दोनों अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हैं और किसी का दखल पसंद नहीं करते।

अक्षय और करीना के अलावा हॉलीवुड के कई स्टार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिनमें सिल्वेस्टर स्टेलॉन, ब्रांडन राउथ और डेंसी रिचर्डस प्रमुख हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला का कहना है कि फिल्म में हास्य, रोमांस और एक्शन जैसे तत्व हैं। दर्शक जब यह फिल्म देखकर सिनेमाघर से बाहर निकलेंगे तो ‘वंस मो’ की ख्वाहिश उनके मन में रहेगी। प्रोमो तो अच्छा बन पड़ा है, फिल्म कैसी है, इसका पता मई में चलेगा।