गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

ऐश्वर्या राय ने ‘विवेक’ से लिया काम

ऐश्वर्या राय ने ‘विवेक’ से लिया काम -
ऐश्वर्या राय बच्चन जानती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री बहुत छोटी है और अक्सर उन लोगों से भी सामना हो जाता है जिनसे हम बचते हैं, लिहाजा वे अक्सर सावधानी से अपने कदम रखती हैं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में ऐश्वर्या को परफॉर्म करना था। ऐश ने अपनी आदत अनुसार उन लोगों की लिस्ट मंगवाई जो इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले थे। लिस्ट में विवेक ओबेरॉय का नाम देख वे चौंक गईं। विवेक और उनके परफॉर्मेंस के बीच चंद मिनटों का फासला था और संभव था कि दोनों का आमना-सामना हो जाता। इससे बात का बतंगड़ बन सकता था।

PR


ऐश्वर्या ने आयोजकों से कहा कि वे लाइव परफॉर्मेंस करने के बजाय उनके परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड कर लिया जाए और ऐश की बात मान ली गई। ऐश ने अपना काम विवेक के आने के बहुत पहले ही खत्म कर लिया और चलती बनी। आपको तो पता ही होगा, फिर भी बता दें कि सलमान से ब्रेक अप होने के बाद विवेक और ऐश्वर्या की नजदीकियों की काफी चर्चा हुई थी।