गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

इमरान हाशमी खेती करेंगे!

इमरान हाशमी खेती करेंगे! -
PR
‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी काम कर रहे हैं। अजय का कुछ-कुछ असर इमरान पर भी दिखाई देने लगा है। अजय की जिम में जाकर पसीना बहाने की आदत अब इमरान को भी लग गई है।

अजय का मुंबई के निकट एक फॉर्म हाउस है जहाँ पर वे ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं। सब्जियाँ उगाते हैं। उन्हें वहाँ जाकर प्रकृति के निकट होने का अहसास होता है।

सुना है कि अजय की तरह इमरान हाशमी को भी खेती करना पसंद आ गया है। उन्होंने भी मुंबई से थोड़ी दूर जमीन खरीदी है, जहाँ वे अपना शौक पूरा करेंगे।

वैसे इसमें कोई बुराई भी नहीं है। अभिनय की दुकान बंद हो जाए तो दूसरे विकल्प के रूप में खेती बुरी नहीं है।