शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By भाषा

'आईफा रॉक्स' में सोनाक्षी, अनिल, यामी बने शो स्टापर

''आईफा रॉक्स'' में सोनाक्षी, अनिल, यामी बने शो स्टापर -
FILE
तंपा बे (अमेरिका)। चर्चित बॉलीवुड कलाकार अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम ने अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में यहां फैशन एवं संगीत कार्यक्रम के दूसरे दिन मनीष मल्होत्रा और विक्रम फड़नीस जैसे प्रमुख डिजाइनरों के लिए रैंप पर चहलकदमी की।

‘आईफा रॉक्स’ का फैशन कार्यक्रम प्रमुख डिजाइनर मल्होत्रा के शो के साथ शुरू हुआ। इसमें शबाना आजमी का एनजीओ मिजवान वेलफेयर ट्रस्ट सहयोगी की भूमिका में था।

चैरिटी कार्यक्रम के लिए सोनाक्षी और अनिल शो स्टापर बने जिसके बाद अमेरिकी डिजाइनर अमिता बल का कार्यक्रम हुआ। फड़नीस ने इस कार्यक्रम का समापन ‘ए स्पेशल आईफा कलेक्शन फॉर विशाल फैशंस’ के साथ किया। ‘नजाकत’ नाम के इस कलेक्शन में मलाइका अरोड़ा खान और यामी शो स्टापर बनीं।

आईफा रॉक्स समारोह के ग्रीन कॉरपेट पर बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्‍हा, गौहर खान, गोविंदा, अनिल कपूर, तुषार कपूर, विवेक ओबेराय, शबाना, जावेद अख्तर, यामी और गुलशन ग्रोवर नजर आए। (भाषा)