शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

अक्षय कुमार : सच्चा देसी बॉय

अक्षय कुमार : सच्चा देसी बॉय -
WD


बॉलीवुड के स्टार्स बड़े अजीब होते हैं। हिंदी फिल्मों की खाते हैं, लेकिन जब इंटरव्यू देते हैं, लोगों से बात करते हैं तो उनकी जुबां पर अंग्रेजी होती है। अंग्रेजी बोलने में उन्हें गर्व महसूस होता है। शायद वे अंग्रेजी बोलकर यह प्रभाव जमाना चाहते हों कि वे पढ़े-लिखे हैं। ऐसा भी नहीं है कि उन्हें हिंदी नहीं आती है। ज्यादातर फिल्म स्टार्स हिंदी अच्छी तरह समझ और बोल लेते हैं।

अक्षय कुमार इन स्टार्स से इसलिए जुदा हैं क्योंकि उन्हें यह स्वीकारने में कोई हिचक नहीं है कि वे अंग्रेजी बोलने में आरामदायक महसूस नहीं करते हैं। वे कहते हैं कि हम हिंदी फिल्मों के स्टार्स हैं। हमारी कमाई का जरिया ही ये हिंदी फिल्में हैं। मैं जो हिंदी संवाद फिल्मों में बोलता हूं वो लोगों को पसंद आते हैं। फिर हिंदी बोलने में ऐतराज कैसा? क्यों उस भाषा का प्रयोग कर रौब जमाने की कोशिश करें जिसमें हम आरामदायक महसूस नहीं करते हों?

अक्षय अपने आपको देसी बताते हैं और उन्हें इस बात का गर्व भी है। अक्षय के मुताबिक जब वे अपने प्रशंसकों से हिंदी में बात करते हैं तो वे बेहद खुश होते हैं। खिलाड़ी कुमार की इस बात की तो हम भी सराहना करते हैं।