शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

‘दम मारो दम’ से जीनत नाराज

‘दम मारो दम’ से जीनत नाराज -
देव आनंद की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का सुपरहिट गाना ‘दम मारो दम’ वर्षों बाद आज भी लोकप्रिय है। इस सदाबहार गीत को हॉट एक्ट्रेस जीनत अमान पर फिल्माया गया था।

PR


इसी गीत को बदले अंदाज में नई फिल्म ‘दम मारो दम’ में रखा गया है। शब्दों का हेरफेर है और धुन में थोड़ा बदलाव है। यह गीत दीपिका पादुकोण पर‍ फिल्माया गया है और इस समय इसने टीवी चैनलों पर धूम मचा रखी है।

इस गीत की झलक जीनत अमान ने भी देखी है और इस गीत को सुना भी है। जीनत अमान को नया गीत सुनकर बेहद निराशा हुई है। उनके मुताबिक गाने की धुन को बुरी तरह तरोड़-मरोड़ दिया गया है, जिससे गाने की आत्मा मर गई है। साथ ही कुछ ऐसे शब्दों को भी प्रयोग किया गया है जिन्हें बोलते समय हम परहेज करते हैं।

PR


बॉलीवुड के कुछ कलाकारों ने भी जीनत का समर्थन किया है और कहा है कि इस सुपरहिट गाने के साथ ऐसी छेड़खानी उचित नहीं है।