गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

डैनी के साथ फिर फिल्म करेंगे अनिल कपूर

डैनी के साथ फिर फिल्म करेंगे अनिल कपूर -
IFM
’स्लमडॉग मिलियनेयर’ को जब गोल्डन अवॉर्ड दिया जा रहा था, तब अनिल कपूर ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रहे थे। उनकी हरकतें बॉलीवुड के कुछ लोगों को पसंद नहीं आईं।

खैर, पसंद अपनी-अपनी है, लेकिन अनिल के अभिनय से निर्देशक डैनी बॉयल बेहद प्रभावित हैं। खबर है कि अनिल को उन्होंने अपनी अगली फिल्म में लेने का निर्णय लिया है।

मुंबई शहर से भी डैनी को खासा लगाव हो गया है। उनकी अगली फिल्म एक थ्रिलर होगी और इसमें मुंबई की नाइट लाइफ दिखाई जाएगी। डैनी का मानना है कि मुंबई रात में बिलकुल बदल जाता है और इसी को ध्यान में रखकर वे फिल्म बनाएँगे। वैसे भी मुंबई के बारे में कहा जाता है कि यह शहर कभी सोता नहीं है।