गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

गाने के जरिये एड्स के खतरे बताएँगे शाहिद कपूर

गाने के जरिये एड्स के खतरे बताएँगे शाहिद कपूर -
PR
’कमीने’ फिल्म में शाहिद कपूर का एक किरदार समाज सेवा करता है। वो लोगों को एड्‍स के खतरे से आगाह करता है। इसके लिए निर्देशक विशाल भारद्वाज ने शाहिद पर एक गाना फिल्माया है। शाहिद लोगों को इस गाने के जरिये कंडोम का प्रयोग करने की सलाह देते हैं ताकि वे भयानक बीमारियों से बच सकें।

इस गाने को रेड लाइट एरिया में फिल्माया गया है और सुखविंदर ने इसे गाया है। विशाल भारद्वाज का मानना है कि एड्स से पीडि़त होने वाले लोगों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। शायद उनकी फिल्म के गाने को सुनकर लोग जागरूक हों।

‘कमीने’ 14 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है। शाहिद दोहरी भूमिका निभा रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा उनकी नायिका हैं।