मशहूर उपन्यास ‘देवदास’ पर कई फिल्में बनी हैं। अनुराग कश्यप ने इस पर आधारित एक और फिल्म बनाई है। पुरानी फिल्मों के मुकाबले फर्क इतना है कि उन्होंने इसे आधुनिक रूप दे दिया है। देवदास अब देव डी हो गया है।
फिल्म में अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है। अभय के अभिनय की तारीफ तो हो रही है, लेकिन सफलता उन्हें अब तक नहीं मिल पाई है। ‘देव डी’ की सफलता उनके साथ ही निर्देशक अनुराग कश्यप के लिए भी महत्वपूर्ण है।
फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने किया है और इसके 6 फरवरी को प्रदर्शित होने की संभावना है।