बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

जमेगी रेखा-रजनीकांत की जोड़ी!

जमेगी रेखा-रजनीकांत की जोड़ी! -
खबर है कि बॉलीवुड की हीरोइन रेखा को रजनीकांत की नायिका के बतौर ‘राना’ नामक फिल्म में साइन किया गया है। हालाँकि रेखा ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है।
WD

रोबोट की जबरदस्त कामयाबी के बाद रजनीकांत की अगली फिल्म ‘राना’ पर काम शुरू हो गया है। इस फिल्म में रजनीकांत तिहरी भूमिका हैं। इसे तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनाया जा रहा है और इसमें तीन नायिकाएँ रजनीकांत के साथ नजर आएँगी।

दीपिका पादुकोण को साइन किया जा चुका है, जबकि सोनू सूद खलनायक की भूमिका में नजर आएँगे। फिल्म में अधिक उम्र के रजनीकांत के अपोजिट रेखा को लिया गया है। अरसे बाद रेखा ने कोई फिल्म साइन की है। तीसरी हीरोइन की तलाश जारी है और संभवत: असिन को साइन किया जा सकता है।