शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

शाहरुख की राह पर प्रियंका चोपड़ा

शाहरुख की राह पर प्रियंका चोपड़ा -
IFM
बॉलीवुड में कुछ कलाकार पुरस्कारों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं, जैसे आमिर खान या अजय देवगन। दूसरी ओर कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिनके लिए पुरस्कार बहुत मायने रखता है, जैसे शाहरुख खान। इनमें से कुछ तो पुरस्कार हासिल करने के लिए जोड़-तोड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं।

शाहरुख खान को जितने पुरस्कार या ट्राफियाँ मिली हैं, उसे उन्होंने सजाकर रखा है। अक्सर वे ट्राफियों को निहारा करते हैं और अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते हैं। कुछ ऐसा ही हाल प्रियंका चोपड़ा का है। उन्हें भी पुरस्कार पाना अच्‍छा लगता है और पिछले कुछ माहों से वे लगातार ट्राफियाँ बटोर रही हैं।

प्रियंका का कहना है कि पुरस्कार पाकर वे ये महसूस करती हैं कि उनके काम को पसंद किया गया है। इससे उन्हें संतोष महसूस होता है। प्रियंका ने अपने ऑफिस में सारी ट्राफियों को सजाकर रखा है।

इन पुरस्कारों से अभी प्रियंका का मन नहीं भरा है। वे ढेर सारी ट्राफियाँ चाहती हैं, ताकि उनकी पूरी अलमारी भर जाए और वे इस बारे में सभी को गर्व से बता सकें।