शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

दीपिका पादुकोण: 2012 की मोस्ट डिजाइरेबल वूमैन

कैटरीना, प्रियंका और सनी लियोन को पछाड़ा

दीपिका पादुकोण: 2012 की मोस्ट डिजाइरेबल वूमैन -

हाल ही में एक नामी अखबार ने 2012 की मोस्ट डिजाइरेबल वूमैन का सर्वेक्षण किया और लोगों ने सबसे आकर्षक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को माना। इस सर्वेक्षण के लिए एक लाख से ज्यादा लोगों ने वोट दिए और सबसे ज्यादा वोट दीपिका को मिले। दीपिका के बाद कटरीना कैफ दूसरे, करीना कपूर तीसरे, चित्रांगदा सिंह चौथे और सनी लियोन पांचवें स्थान पर रहीं। इनके अलावा इस सूची में प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, जैकलीन, नर्गिस और सोनाक्षी सिन्हा जैसी अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इस सर्वेक्षण के लिए वोट रूप और प्रतिभा दोनों के आधार पर दिए गए थे।

PR


अपना नाम पहले नंबर पर देख दीपिका बेहद खुश हुईं। उन्होंने कहा ‘मैं आशा करती हूं कि मुझे लोगों ने मेरे काम और मैं जैसी हूं उसके आधार पर चुना होगा। मुझे बताया गया कि मुझे इसलिए पसंद किया गया है कि मैंने बिना फिल्म इंडस्ट्री के बैकग्राउंड के बावजूद सब कुछ हासिल किया है।‘

दीपिका की इस वर्ष रेस 2 रिलीज हो चुकी है, जबकि ये जवानी है दीवानी, ‍चेन्नई एक्सप्रेस और रामलीला जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।