बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

अनुष्का का जन्मदिन मनाने विराट पहुंचे राजस्थान

अनुष्का का जन्मदिन मनाने विराट पहुंचे राजस्थान -
PR


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भले ही अपने मुंह से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं करें, लेकिन उनकी हरकतें बयां कर देती हैं कि दोनों एक-दूसरे को कितना चाहते हैं। दोनों ही सेलिब्रिटी हैं। अपनी-अपनी फील्ड में व्यस्त हैं और मौका मिलते ही एक-दूसरे को मिलने के लिए पहुंच जाते हैं। विराट से मिलने अनुष्का न्यूजीलैंड पहुंच गई थीं तो विराट अपनी 'खास' दोस्त से मिलने श्रीलंका जा पहुंचे थे।

एक मई को अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है। वे इस समय राजस्थान में अपनी फिल्म 'एन एच 10' की शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ जन्मदिन मनाने के लिए विराट दुबई से राजस्थान पहुंच गए हैं। दुबई में विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व कर रहे हैं। मई से अब भारत में मैचेस खेले जाएंगे और विराट की टीम का मैच चार मई को है। इसलिए उन्होंने मौके का लाभ उठाया और अनुष्का के पास पहुंच गए।

सूत्रों के मुताबिक अनुष्का को उम्मीद नहीं थी कि विराट उन्हें विश करने के लिए उनके पास पहुंच जाएंगे। भलाई इसी में है कि अब विराट और अनुष्का को स्वीकार कर लेना चाहिए कि वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं।