शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

प्रियंका को लगा आइटम नंबर का चस्का

प्रियंका को लगा आइटम नंबर का चस्का -
लगता है कि बदमाश बबली आइटम सांग करते ही प्रियंका चोपड़ा को आइटम नंबर करने का चस्का लग गया है। अब वे अपनी आने वाली फिल्म, जो की 1973 मे रिलीज हुई हिट फिल्म ‘जंजीर’ का रीमेक है, में एक और आइटम नंबर करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक ‘पिंकी’ नामक इस आइटम नंबर में प्रियंका को काफी ग्लैमरस तरीके से पेश किया जाएगा। इसे मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कोरियोग्राफ करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका ने अपना पहला आइटम नंबर ‘शूटआउट एट वडाला’ के लिए किया है, जो तीन मई को रिलीज हो रही है।

PR