शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
Written By समय ताम्रकर

बॉलीवुड के पटाखे

बॉलीवुड के पटाखे -
दीपावली पर पटाखों का अपना महत्व होता है। जिस तरह बाज़ार में तरह-तरह के पटाखे मौजूद हैं, उसी तरह बॉलीवुड में भी कई तरह के पटाखे पाए जाते हैं। पेश है एक झलक :

IFM
बॉलीवुड के एटम बम
एटम बम का धमाका जबर्दस्त होता है। उसके धमाके के आगे छोटे-मोटे पटाखे कहीं नहीं लगते। बॉलीवुड के एटम बम हैं आमिर खान और रितिक रोशन। एक-दो साल में वे एक-दो फिल्म करते हैं, लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका करती हैं कि उनकी गूँज कई दिनों तक याद रहती है।

IFM
बॉलीवुड के रॉकेट
बॉलीवुड के रॉकेट हैं अमिताभ, शाहरुख और अक्षय कुमार। जिस तरह रॉकेट ऊँचाइयों को छूने की कोशिश करता है, उसी तरह ये हर बार अपने अभिनय और बॉक्स ऑफिस मूल्य की वजह से नित नई ऊँचाइयों को छूते रहते हैं।

IFM
बॉलीवुड की फुलझडि़याँ :
फुलझडि़याँ बड़ी प्यारी और आकर्षक लगती हैं। इन्हें देखकर मन को बड़ा अच्छा महसूस होता है। बॉलीवुड की नायिकाएँ किसी फुलझड़ी से कम नहीं हैं। दर्शक इन्हें परदे पर देख बड़े खुश होते हैं और सीटियाँ बजाते हैं।


PR
बॉलीवुड की लड़ :
लड़ में छोटे-छोटे बम आपस में गुँथे हुए रहते हैं और आग लगते ही अलग-अलग हो जाते हैं। लड़ की तरह बॉलीवुड के नायक-नायिकाओं का प्रेम रहता है। शुरू में तो वे दो जिस्म एक जान नजर आते हैं, लेकिन आग लगते ही वे अलग-अलग हो जाते हैं।

PR
बॉलीवुड के फुस्सी बम :
जो बम दिखने में बड़ा आकर्षक होता है, लेकिन उसकी आवाज में कोई दम नहीं रहता उसे फुस्सी बम कहा जाता है। बम फुस्सी है या नहीं इसका पता आग लगने के बाद चलता है। बॉलीवुड में बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, तुषार कपूर जैसे फुस्सी बम हैं, जिनकी फिल्मों के प्रोमो अच्छे लगते हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वे फुस्स साबित होती हैं।

IFM
सेक्सी बम :
यह पटाखा सिर्फ बॉलीवुड में ही पाया जाता है। बिपाशा बसु, मल्लिका शेरावत, सेलिना जेटली, शेर्लिन चोपड़ा जैसी नायिकाएँ सेक्सी बम की श्रेणी में आती हैं। इनके धमाकों (अदाओं) से सिनेमाघर में बैठा दर्शक घायल हो जाता है।