शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स
  6. ब्यूटी टिप्स : इस गर्मी में कैसे नहाएं
Written By WD

ब्यूटी टिप्स : इस गर्मी में कैसे नहाएं

Hindi Beauty Tips | ब्यूटी टिप्स : इस गर्मी में कैसे नहाएं
नीम बाथ- ये बाथ खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है, जिनके शरीर पर फोड़े-फुंसी जैसे स्किन डिसीज होते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों व पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा करके उस पानी से नहाएं। नियमित तौर पर इसके इस्तेमाल से कील-मुंहासे, फोड़े-फुंसी से निजात मिल जाता है।


अगले पेज पर : डियो बाथ से महक-महक जाएं


डियो बाथ- यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जिनके शरीर से गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा पसीने की बदबू आती है। पसीने के दुर्गंध से बचने के लिए एक बाल्टी पानी में नमक व एक चम्मच डियो मिलाकर इस पानी से नहाएं। इससे ताजगीभरा अहसास होता है। साथ ही दिन भर बॉडी से एक भीनी-भीनी सी खुशबू आती है।


WD

अगले पेज पर : सदाबहार रोज बाथ


रोज बाथ- दिन भर बेहद खुशबूदार बने रहने के लिए इस मौसम में देसी गुलाब से नहाने का मजा ही कुछ और है। पांच-छह देसी गुलाब के पत्तों को एक मग पानी में मिलाकर रखें।

FILE


सादे पानी से नहाने के बाद गुलाब के पत्तों वाले पानी से नहाएं। इससे दिन भर गुलाब की खुशबू आती रहती है।