गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार
  6. अमेरिकी चुनाव: बीवियां हो तो ऐसी...
Written By BBC Hindi

अमेरिकी चुनाव: बीवियां हो तो ऐसी...

Usa 2012 Candidates Wives Pictures | अमेरिकी चुनाव: बीवियां हो तो ऐसी...

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बेशक मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के बीच है, लेकिन उनकी पत्नियों पर भी खास नजर रहती हैं। इस चुनाव के बाद अमेरिकी प्रथम महिला मिशेल ओबामा ही रहेंगी या ये रुतबा ऐन रोमनी को मिलेगा, ये देखने वाली बात होगी।

BBC

यस वी कैन, इसी नारे के साथ बराक ओबामा चुनाव जीतकर 2008 में अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।

BBC

राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने करिश्माई व्यक्तित्व के कारण खासे लोकप्रिय रहे हैं। लेकिन मिशेल ओबामा के चाहने वालों की भी कमी नहीं है।

BBC

बराक ओबामा के राजनीतिक करियर में मिशेल ने हर कदम पर उनका भरपूर साथ दिया है।

BBC

ये तस्वीर उस वक्त की है जब मिशेल ओबामा हावर्ड लॉ स्कूल में पढ़ती थीं। उन्होंने वहां से 1988 में कानून में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।

BBC

बराक ओबामा और मिशेल ने 18 अक्टूबर 1992 को शिकागो में शादी की।

BBC

बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की ये तस्वीर बेहद शुरुआती दिनों की है। हवाई में क्रिसमस के मौके पर ये तस्वीर ली गई।

BBC

मिशेल ओबामा इस तस्वीर में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद उन्मूलन के लिए सफल अभियान चलाने वाले नेल्सन मंडेला के साथ देखी जा सकती हैं।

BBC

मिट रोमनी की पत्नी ऐन रोमनी कई ऐसे संगठनों से जुड़ी रही हैं जो बच्चों के लिए काम करते हैं।

BBC

मिट रोमनी और ऐन रोमनी का भरा पूरा परिवार है। दोनों के पांच बेटे और 18 पोते पोतियां हैं।

BBC

ऐन रोमनी अपने पति के लिए भरपूर चुनाव प्रचार कर रही हैं। यहां उन्हें किसानों के बीच देखा जा सकता है।

BBC

ऐन रोमनी टीवी शोज में दिख चुकी हैं। यहां एक मॉर्निंग शो में वो खाना बना रही हैं।

BBC

डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रचार के लिए उपराष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

BBC

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए पॉल रयान की पत्नी जाना रयान भी चुनावी सभाओं में दिख रही हैं. जाना का संबंध एक बहुत ही छोटे शहर मैडिल से है जो ओक्लाहोमा राज्य में है। मैडिल की जनसंख्या 3,781 है।

BBC

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, उम्मीदवारों की पत्नियों की व्यस्तता भी बढ़ रही है।

BBC