शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 जून 2010)

साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 जून 2010)

वृषभ : वित्तीय उन्नति के संकेत

weekly horoscope | साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 जून 2010)
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग केसरिया
शारीरिक क्षमताएँ उच्च होंगी। क्रीड़ा व तकनीक क्षेत्रों में लगातार बेहतर प्रदर्शन का सम्मान प्राप्त होगा। स्वजनों से सहयोग मिलेगा। शैक्षिक योग्यताओं को निखारने का उत्तम अवसर रहेगा। जायदाद के मामलों में किस्मत साथ देगी। पूँजी संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। किसी नजदीकी रिश्ते में स्वास्थ्य की चिंताएँ हो सकती हैं, संबंधित मामलों की उपेक्षा न करें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग भूरा।
इस सप्ताह की शुरूआत से ही वित्तीय उन्नति के संकेत मिलेंगे। पिछले प्रयासों को बेहतर सफलता मिलेगी। राजनैतिक कद ऊँचा उठाने में कामयाबी मिलेगी। विदेश व निवेश के संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। नानी व दादी माँ का स्नेह मिलेगा। स्वास्थ्य तंदुरूस्त व सुखद रहेगा। कोई खुशी का नया समाचार प्राप्त होगा। व्यक्तिगत मामलों में तनाव हो सकते हैं। किसी को कटु शब्द न कहें यह सम्मान को खराब कर सकता है।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद
आपका कार्य कौशल अधिकारियों को प्रभावित करेगा। आपकी योग्यता को पहचान मिलेगी। सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के प्रबल योग रहेंगे। कारोबार को बढ़ाने में किसी भरोसेमंद व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने की कयावद तेज होगी। पितृ पक्ष से तालमेल बढ़ेगा। जीवनसाथी से कुछ बातों में तनाव हो सकते हैं, अनावश्यक गुस्से से बचें। कोई लंबी व सुखद धार्मिक यात्रा हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

ND
कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग केसरिया।
कारोबार को बढ़ाने में नई प्रगति होगी। व्यापारिक कौशल बढ़ाने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। किन्तु सफलता निश्चित है। धन लाभ के उपयुक्त अवसर रहेंगे। वाहन व भवन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। माता-पिता व बंधु पक्ष को आपके कार्य व व्यवहार प्रिय लगेंगे। यह समय सेहत को सँवारने व संतुलित आहारों के सेवन पर ध्यान देने का है। कोई लंबी व लाभकारी यात्रा हो सकती है।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग क्रीम
संतान पक्ष के वैवाहिक जीवन में प्रवेश की मधुर शहनाइयाँ बज उठेंगी। माँगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। अध्यापन, तकनीक व कला क्षेत्रों की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु नए मानदण्डों के अमल पर विचार हो सकता है। पूँजी निवेश के मामलों में लाभ होगा किन्तु सावधानी बरतनी अनिवार्य रहेगी। कार्य क्षेत्र में अनावश्यक तनाव की स्थिति न बनने दें, यह कार्य क्षमताओं पर विपरीत असर डाल सकती है। दूसरे पक्ष को भी बात कहने का मौका दें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी
आर्थिक स्थिति को उन्नत बनाने में कामयाब रहेंगे। लेन-देन में पूँजी पुनः हाथ लगेगी। अर्न्तदेशीय व्यापार में कानून के संशोधित नियमों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहेगा। किन्तु कोई निकट व्यक्ति आपके संयमित दिनचर्या की मजबूती को भेदने की कोशिश करेगा। निजी रिश्तों में रोचक वार्ता से मन प्रसन्न होगा। गरीब कन्या की शादी में सोने, चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

ND
तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग हरा।
आपकी कार्य शैली व कुशल नेतृत्व की क्षमताएँ राजनैतिक व सामाजिक पहलुओं को उच्च उठाने में कारगर साबित होगी। सेहत के सितारे बुलंदियों के संकेत दे रहे हैं। बशर्तें, उचित खान-पान के साथ प्रसन्न रहें, व्यर्थ की चिंताओं में न पड़े। निवेश व लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम प्रकरणों में मधुरता रहेगी। कोई लंबी व लाभकारी यात्रा हो सकती है। नए दौर में आए बदलाव की बयार से कुछ नया करने का जज्बा रहेगा।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सुआपँखी
पिछले दिनों से शिथिल होती औद्योगिक इकाइयों में जान फूँकने की क्षमता रहेगी। बदलते जमाने की रफ्तार पकड़ने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय स्थिति समृद्धि के संकेत देगी। धन संचय का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। विदेश से संबंधित कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सप्ताहांत में निजी रिश्तों मे खटपट की आशंका है। अनावश्यक गुस्सा सेहत व संबंधों को खराब कर सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुआपँखी
कार्य क्षेत्र में सफलता का मुकाम हासिल होगा। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों में लोकप्रियता बढे़गी। स्वास्थ्य के सितारे बुलंद रहेंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमताएँ उच्च होगी। निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। पत्नी व बच्चों के सहयोग से धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। जायदाद के संदर्भों में कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी दावेदारी को कानूनी चुनौती दे सकता है, सावधानी बनाएँ रखें। पक्षियों को दाना डालने से परेशानी कम होगी।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग आसमानी
हल्के व्यायाम व सात्विक आहरों के सेवन से जहाँ चेहरा खिल उठेगा, वही आत्मिक शांति का एहसास होगा। अपनों से मिलकर उनका अकेलापन कम करेंगे। परिवार के साथ कुछ समय प्यार व दुलार के साथ बीतेगा। प्राकृतिक दृश्य को देख सुखद मनोरंजन होगा। निवेश व विदेश मामलों मे थोडे़ उतार-चढ़ाव की आशंका है। व्यापार व जायदाद के संदर्भों में कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ सकता है। धर्मस्थलों में देसी घी व चावल का दान दें।

ND
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा
वित्त, बीमा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उन्नति के बंद रास्ते खुलेंगे। लेखन के संदर्भों में अपनी कृति का दूसरा संस्करण पेश कर प्रसन्नता का एहसास करेंगे। आय के साधनों को विकसित करने में मदद मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। जीवनसंगिनी की सेहत उत्तम रहेगी। रूके हुए कार्यों को पूर्ण करने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। मकान व दुकान में अतिक्रमण के विवाद गहराने की आशंका रहेगी, एकाएक उलझने से बचे, धैर्य व साहस से काम लें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी
संबंधित सेवा क्षेत्रों की मेहनत रंग लाएगी। अधिकारियों के साथ आपसी विश्वास कायम होगा। वाहन व जायदाद के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। प्रतियोगी क्षेत्रों की सफलता हेतु मन से प्रयास करने होंगे, आत्मविश्वास की कमी से नाकामी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति व सेहत पक्ष मध्यम हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।