बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (4 से 11 मई 2013)

साप्ताहिक राशिफल (4 से 11 मई 2013)

मेष : सेहत चुस्त-दुरूस्त रहेगी

Weekly Forecast | साप्ताहिक राशिफल (4 से 11 मई 2013)
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग नीला।
जीवन साथी के सहयोग से गृहस्थी संवर उठेगी। संतान व स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। पहले की अपेक्षा सेहत चुस्त-दुरूस्त व तरोताजा रहेगी। स्नेही मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य सम्पन्न होंगे। कार्य क्षेत्र में सम्मान व पदोन्नति के योग रहेंगे। जीवन साथी से तालमेल के सकारात्मक पहलुओं पर तीव्र अमल होगा। प्रकृति के मनोरम दृश्यों को देखने हेतु कोई साख अवसर रहेंगे। शत्रु पक्ष कानूनी प्रक्रिया में घेरने की कोशिश कर सकता है, सावधानी अपेक्षित रहेगी।



वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेवी ब्लू।
बच्चों के सपनों का संसार सजाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति हेतु किए गए प्रयास अब अपना असर दिखाएंगे। यह समय स्वास्थ्य को संवारने तथा खान-पान पर ध्यान देने का है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग आपकी साख में असर पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। व्यापारिक व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। आर्थिक लेन देन के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।



मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।
आर्थिक स्थिति बेहतरी की ओर दौडे़गी। प्रणय संबंधों में सूझबूझ से काम लें। निरोगी काया के आयामों पर सख्ती से अमल होगा। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व के सहयोग से भू विवाद हल होंगे। क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में सम्मानजनक स्थिति बनेगी। पैतृक गांव जाने के अवसर प्राप्त होंगे। अदालती मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।



कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
कार्यक्षेत्र में आलस्य त्याग करके फाइलों का बोझ कम करें। माता-पिता से सहयोग व प्यार मिलेगा। धार्मिक व व्यापारिक यात्रा के योग रहेंगे। भू-जायदाद के क्रय-विक्रय लाभकारी रहेंगे। कारोबार से संबंधित कोई हवाई या समुद्री यात्रा हो सकती है। सहकर्मियों के बर्ताव से मन प्रसन्न रहेगा। जायदाद के विवाद हल करने की कोई सार्थक पहल होगी। संतान पक्ष को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करेंगे। लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है। सावधानी बनाएं रखें।



सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सफेद।
इस सप्ताह आर्थिक उन्नति की ओर दौड़ेंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी एहतियात बरतें, संयम व समझदारी से संबंधों में प्रगाढ़ता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई कमजोरी या पीड़ा है तो उसका अंत होगा। अचानक ही कोई लंबी या लाभकारी यात्रा हो सकती है। भू-जायदाद के मामलों में मुनाफा बढ़ेगा। कार्यालय में किसी सहकर्मी के साथ व्यर्थ बहसबाजी से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।



कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
रोजगार के प्रयासों को बेहतर सफलता प्राप्त होगी। किसी संस्था में मध्य अंतिम दौर की व्यापारिक यात्रा संभव है। पिछले दिनों के स्वास्थ्य संदर्भों के प्रयास अपना रंग दिखाएंगे। कार्य क्षमताएं बढेंगी। स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल व प्यार स्थापित होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भू-जायदाद व वाहन आदि के दस्तावेजों को खुद ही संभाल कर रखें; कहीं गुम होने की आशंका है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।



तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग जामुनी।
पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। प्रणय संबंध मुधर रहेंगे। सेहत पक्ष कुछ मध्यम रहेगा। यात्रा व भवन निर्माण के कार्यों में इजाफा होगा। व्यावसायिक अनुभव व कुशलता का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। चल रही आर्थिक कठिनाइयां कम होंगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। भवन व वाहन सुख में वृद्धि के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य में निकट रिश्तों में स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।



वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग नारंगी।
सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्रों में आपकी पहचान बढ़ेगी। दादी मां के सहयोग से पारिवारिक कार्य सम्पन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन चिंतामुक्त हो विकास की ओर बढ़ेगा। स्वास्थ्य सुखद व खिला हुआ रहेगा। धर्म कार्यों में रूचि रहेगी। यात्रा व कार्य क्षेत्र में अनावश्यक उग्रता से बचे यह हानिप्रद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों में आत्मविश्वास को कम न करें। संपत्ति मामलों में विवाद की आशंका है, किन्तु अपनी मुस्तैदी से उन्हें जल्द ही सुलझा लेंगे।



धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ग्रे।
पारिवारिक जीवन में तालमेल व चाहत बढ़ेगी। आर्थिक तरक्की की राहें धीरे-धीरे खुलेंगी। किसी धर्म स्थल की यात्रा व दान-पुण्य के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। राजनीति व क्रीड़ा क्षेत्रों में तेजतर्रार प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे। मित्र जनों के साथ कोई समान उद्देश्य की साझेदारी हो सकती है। सप्ताहांत में पैतृक संपत्ति में हक मिलेगा। प्रेमी साथी की निराली अदाएं मन को लुभाती रहेंगी। कुछ संदर्भों में धनाभाव का अहसास होगा। धर्म स्थलों में देशी घी व चावल का दान दें।



मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग पीच।
कार्य व व्यापार में नए सूत्र हाथ लगने की संभावना है। बंधु पक्ष के मध्य चल रही तकरार समाप्त होगी। प्रेम मामलों में मधुरता रहेगी। किया गया संतुलित योगा व खान-पान स्वास्थ्य को निखारने में सहायक रहेगा। विशेष मेहमानों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। जीवनसाथी से व्यर्थ के झगड़ों से बचना होगा। जमीन-जायदाद के संदर्भों में कशमकश करनी पड़ सकती है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।



कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग नेबी ब्लू।
कार्य क्षेत्र में मिलजुल कर चलने की जरूरत रहेगी। अनावश्यक किसी के कार्यों में हस्तक्षेप न करें, यह हानिप्रद हो सकता है। सप्ताह के मध्य में स्वजनों से बहस छिड़ सकती है। उचित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का चुनाव रंग लाएगा। परीक्षाओं व नियुक्ति मामलों में किस्मत बुलंद रहेगी। बशर्ते सार्थक प्रयासों को कम न करें। विदेश व निवेश संदर्भों में कोई नया मोड़ आ सकता है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।



मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
इस सप्ताह की शुरुआत से ही कार्य व व्यापार में मनोनुकूल प्रगति होगी। कहीं दूरस्थ क्षेत्रों में संबंधित सेवाएं देने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की लालसा रहेगी। प्रेम संदर्भों में व्यर्थ की बहसबाजी हानिप्रद हो सकती है। सूझबूझ से ही कोई कदम उठाएं। स्वास्थ्य मामलों की उपेक्षा हानिकारक रहेगी। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। धर्म स्थलों में चावल का दान दें