मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

मार्च 09 : द्वादश रा‍शियों का फलादेश

मार्च 09 : द्वादश रा‍शियों का फलादेश -
ND

मेष : (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले जातकों को यह माह अ‍ार्थिक एवं शारीरिक उन्नति देगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। दुर्घटना की आशंका बनती है। सं‍तान से संबंधित कष्‍ट रहेगा। नौकरी वालों को पदोन्नति मिलेगी। व्यापारिक बंधुओं को लाभ मिलेगा। शिव आराधना करें।

ND
वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे)
वृषभ राशि वालों को इस माह शारीरिक सुख मिलेगा। रोगी ठीक होगा, इसी के साथ आर्थिक प्रगति होगी। परंतु परिवार में भाई से विवाद होने की संभावना बनती है। व्यापारिक बंधुओं को लाभ मिलेगा।

ND
मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए यह माह आर्थिक कष्ट वाला रहेगा। इसी के साथ शारीरिक सुख सामान्य रहेगा। आपके लिए पारिवारिक कष्‍ट रहेगा, अपने को क्रोध से बचाए रखें। व्यापारिक बंधु लाभान्वित होंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ND
कर्क राशि वाले इस माह आर्थिक चिंता में रहेंगे। इसी के साथ शारीरिक चिंता बनी रहेगी। रुका हुआ निर्माण कार्य पूर्ण होगा। जिसका कार्य चल रहा प्रगति पर रहेगा। पारिवारिक कलह की संभावना बनती है। व्यापारिक बंधुओं को व्यापार से लाभ मिलेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
ND
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह शारीरिक कष्ट वाला रहेगा। इसके चलते आर्थिक कष्ट बना रहेगा। विरोधी पराजित होंगे, परिवार में पत्नी को कष्‍ट रहेगा। कृषक एवं व्यापारिक बंधु लाभान्वित होंगे।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ढ, पे, पो)
ND
कन्या राशि वालों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी, परंतु पारिवारिक कलह रहेगी। शा‍रीरिक कष्‍ट रहेगा। आर्थिक सुख में कमी रहेगी।

ND
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
तुला राशि वाले इस माह आर्थिक सुख अनुभव करेंगे एवं शारीरिक सुख बना रहेगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। संतान संबंधित कष्‍ट रहेगा। व्यापारी एवं कृषक को लाभ मिलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
ND
वृश्‍चिक राशि वाले जातक को व्यापार एवं कृषि में लाभ मिलेगा। परिवार में माता-पिता को कष्‍ट रहेगा। वाहन का प्रयोग सोचकर करें। दुर्घटना के योग हैं। शारीरिक सुख रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
ND
धनु राशि वालों के निर्माण कार्य में प्रगति होगी। परिवार में भातृ कष्‍ट रहेगा। वाहन से लाभ मिलेगा। शारीरिक सुख मिलेगा। कृषि एवं व्यापार से लाभ मिलेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
ND
मकर राशि वालों की इस माह उन्नति होगी। कृषि एवं व्यापार वाले जातक लाभान्वित होंगे। परंतु परिवार में कलह रहेगी। शारीरिक एवं आर्थिक कष्‍ट बना रहेगा।

कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
ND
कुंभ राशि वालों को इस माह शारीरिक कष्ट रहेगा। इसी के साथ आर्थिक कष्‍ट भी रहेगा। परिवार में पत्नी को पीड़ा रहेगी। संतान की उन्नति होगी। कृषक एवं व्यापारी को लाभ मिलेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची, थ)
ND
मीन राशि वालों के विरोधी प‍राजित होंगे। शरीर सुख सामान्य रहेगा परंतु आर्थिक कष्‍ट रहेगा। व्यापारी एवं कृषक लाभान्वित होंगे।