गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. दिसंबर 2009 : द्वादश राशियों का फलादेश
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

दिसंबर 2009 : द्वादश राशियों का फलादेश

दिसंबर माह में बारह राशियों का फल

zodiac sign | दिसंबर 2009 : द्वादश राशियों का फलादेश
ND
मेष : (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले जातकों को इस माह कृषि से लाभ मिलेगा। शारीरिक सुख मिलेगा। पत्नी को शारीरिक पीड़ा होने के योग हैं। शल्य क्रिया जैसी मुसीबत आ सकती है। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं जिससे गम खुशी में बदल जाएगा। व्यापारिक लाभ मिलेगा।

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे)
वृषभ राशि वाले जातकों को इस माह आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक कष्ट रहेगा। माता एवं पिता को कष्ट रहेगा, नए मित्रों से मिलना होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। कृषक को लाभ मिलेगा।

मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों को इस माह अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वजनों से विवाद की स्थिति बनेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा परंतु शरीर कष्ट रहेगा। भूमि एवं कृषि से हानि होगी। आपका धन शुभ कार्यों में खर्च होगा। पुराने दोस्तों से व्यवहार ठीक रखें। मुसीबत की आशंका है।

ND
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह दांपत्य जीवन में कटुता वाला रहेगा। शरीर का ध्यान रखें बीमार हो सकते हैं। शल्य क्रिया जैसे कष्ट होने की संभावना बनती है। नौकरी वालों के स्थानांतरण हो सकते हैं एवं कृषि वालों को लाभ मिलेगा। व्यापार में हानि के योग बनते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
सिंह राशि वाले जातकों को इस माह व्यापार से अच्छा लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा न करें, कष्ट आ सकता है। दुर्जनों से संगति न करें क्योंकि समय एवं इज्जत दोनों जाने के योग हैं। घर में अशांति के योग हैं। सावधानी से कार्य लें। प्रेमिका से मिलाप होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ढ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों को इस माह नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। शरीर सुख रहेगा। विद्यार्थी को इस माह मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापारिक बंधुओं को अच्छा लाभ मिलेगा। परंतु फिर भी आर्थिक कष्ट बना रहेगा। मूत्र संबंधित तकलीफ रहेगी। इसी के साथ नेत्र पीड़ा रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
ND
तुला राशि वाले जातकों को इस माह जमीन-जायदाद संबंधित लाभ मिलेगा, वृद्धि होगी। व्यापारिक व्यक्ति को व्यापार में हानि मिलेगी। शरीर सुख रहेगा। नौकरी वाले व्यक्ति को परिश्रम ज्यादा, लाभ कम मिलेगा। इसी के साथ स्थानांतरण होने के योग हैं। प्रेम असफल होने की संभावना बनती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस माह शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी, माता को कष्ट के योग हैं। आपकी स्थिति में परिवर्तन होगा। लंबी यात्रा होने के योग हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक यात्रा एवं सुखद यात्रा वाला रहेगा। व्यापार से लाभ मिलेगा, सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होगी। पूरा माह भागा-दौड़ी में बीतेगा। विशेष : अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों से व्यवहार में सावधानी रखें, दुश्मनी के योग हैं।

मकर : (थो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह मांगलिक कार्य पूर्ण करने वाला रहेगा, परिवार में पत्नी, माता-पिता को शारीरिक कष्ट के योग बनते हैं। आर्थिक कठिनाई से गुजरना पड़ेगा। अपना ध्यान अच्छे कार्यों में लगाएँ।

ND
कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह जायदाद से लाभ दिलाने वाला रहेगा। नवीन गृह के योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा के योग प्रबल हैं। विद्यार्थी की विद्या संबंधी समस्या हल होगी, प्रवास कष्ट पूर्ण रहेगा। पुराने मित्र से मिलन होगा।

मीन : (दी, इ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची, थ)
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक कठिनाई वाला रहेगा। परिवार में माता-पिता को कष्ट के योग बनते हैं। बीमारी से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार मध्यम रहेगा। परिवार में विवाद की संभावना है। प्रेम सफल होगा।