गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (07.1.2009)

7 जनवरी 2009, बुधवार

आज के मुहूर्त (07.1.2009) -
WDWD
आज का दिन आपके लिए शुभ हो। दिन के शुभारंभ के साथ ही आप रोज की कार्ययोजना बनाते हैं। कभी-कभी शाम होने तक आपके कुछ कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं और कभी-कभी आप अथक मेहनत के बाद भी पूर्णता तक नहीं पहुँच पाते। वास्तव में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार्य के आरंभ में समय सकारात्मक फलदाई मुहूर्त नहीं था। अगर अति महत्वपूर्ण कार्य दिन के शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किए जाएँ तो उनकी सफलता की प्रबल संभावनाएँ बनती है। वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में आपके लिए है आज के शुभ मुहूर्त। इनके माध्यम से आप अपनी कार्ययोजना बना सकते हैं। इस नववर्ष में आपका दिन शुभ मुहूर्त के साथ मंगलमय हो। यही कामना है।

मास- पौष, पक्ष- शुक्ल, तिथि- एकादशी, रात्रि 10.58 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्‌- 1430, मु.मास - मोहर्रम, तारीख- 09, नक्षत्र- भरणी, प्रातः 08.19 पश्चात कृतिका, मंगलरात्रि 30.11 पश्चात रोहिणी

चंद्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश दिन में 01.50 पर करेंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- यात्रादि कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी, मन्वादि। दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- जातक का बुध प्रबल हो तो 32 वर्ष की अवस्था से भाग्योदय होता है।

शुभ समय- दिन 2.17-3.56, सायं 5.18-6.51।

सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन में 12.32 से 01.53 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य टालें।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गाय या बकरी को हरा चारा खिलाएँ।