बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. सुंदर और वफादार होते हैं अल्फाबेट D वाले युवा
Written By WD

सुंदर और वफादार होते हैं अल्फाबेट D वाले युवा

नाम के पहले अक्षर से जानिए रोमांस लाइफ

ABCD | सुंदर और वफादार होते हैं अल्फाबेट D वाले युवा
WD

डी- जब आप किसी चीज को पाना चाहते हैं तो उसे पाकर ही रहते हैं। और तन-मन से उसी में लगे रहते हैं। आप आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं।

आप दूसरों का ख्याल रखने में खुशी महसूस करते हैं। किसी की समस्या को आप अपनी समस्या मानकर उसे हल करने में जुट जाते हैं। आप बेहद सेक्सी, सुंदर, वफादार और रिश्तों में पूरी तरह से जुड़ जाने वाले हैं। आप को कुछ अलग हटकर हमेशा पसंद आता है। आप कभी-कभी बेहद ईर्ष्यालु और स्वार्थी हो जाते हैं। आपको खुले दिल के लोग पसंद आते हैं।

डी अक्षर से जिन लड़कों का नाम शुरु होता है वे बातों के जादूगर होते हैं। लड़कियां उन तक तितलियों की तरह आती-जाती है मगर वे एक समय में एक ही रिश्ता निभाते हैं। यूं भी उनकी किस्मत में फालतु प्यार नहीं लिखा है वे जब भी करेंगे जहनी तौर पर ऐसे व्यक्ति से ही प्यार करेंगे जो उनके आतंरिक संसार को समझने की क्षमता रखता हो।

इस नामाक्षर की अधिकांश लड़कियां किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मन ही मन प्यार करती है, और करती रह जाती है। अक्सर बड़ी उम्र तक इस इंतजार में रहती है कि वह खुद इनके पास लौट आएगा। जबकि प्रैक्टिकली ऐसा होता नहीं है।

ND
इन लड़कियों को कल्पना लोक से बाहर आना चाहिए। अपनी कॉम्प्ल‍िकेटेड पर्सनेलिटी को थोड़ा लचीला बनाना चाहिए। भावुकता में अपना नुकसान करने के बजाय नया पार्टनर स्वीकार कर लाइफ शुरू करनी चाहिए।

रोमांस टिप्स : 1. किताबी दुनिया से बाहर आए, प्यार का प्राकृतिक रूप स्वीकार करें।
2. अपने पार्टनर की हर सही-गलत फरमाइश पूरी मत कीजिए। कभी-कभी मना भी कीजिए।
3. कभी-कभी हल्के-फुल्के मुड में प्यार करें, इससे मन पर जमी गंभीरता की बर्फ पिघलेगी।

एस्ट्रो टिप्स: घर से निकलते वक्त हर रोज जुबान पर केसर की नाजुक पत्ती रखें। जिस भी धर्म को मानते हैं उसी के आराध्य को मिश्री चढ़ाएं। फिर देखिए कितना मीठा प्यार आपकी जिंदगी में दस्तक देता है।

अगले आलेख में जानिए अल्फाबेट E के बारे में...!