बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
Written By वार्ता

राशिनुसार हुई विधायकों की गिनती

ज्योतिष विद्या अनुसार चुने गए विधायक

राशिनुसार हुई विधायकों की गिनती -
ND
विधानसभा चुनावों के नतीजे के साथ ही नेताओं की ताजपोशी की रस्में भी पूरी होने लगी हैं। आजकल हर क्षेत्र में ज्योतिष विद्या को तवज्जो दी जाती है। अब तो विधानसभाओं में चुने गए विधायकों की गिनती भी राशियों के अनुसार होने लगी हैं।

13वीं राजस्थान विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित विधायकों में सर्वाधिक 34 कुंभ राशि के जातक हैं, जबकि कर्क राशि का कोई विधायक नहीं चुना गया है। 200 सदस्यीय राज्य विधानसभा में मीन राशि के न्यूनतम 5 विधायक चुने गए हैं।

तुला राशि के 30, मिथुन के 25, वृष के 15, मकर के 12 और धनु एवं वृश्चिक राशि के 9-9 विधायक निर्वाचित हुए हैं। कुंभ राशि के जातकों में 18 कांग्रेस तथा 13 भाजपा, 2 निर्दलीय, 1 समाजवादी पार्टी का है।

इसी तरह तुला राशि के विधायकों में 13 कांग्रेस, 10 भारतीय जनता पार्टी, 2 निर्दलीय तथा 1 एसएलएस- डब्ल्यूपी का है। बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों में 4 तुला राशि के हैं। मेष राशि के तहत जीतने वाले विधायकों में 11 भाजपा और 9 कांग्रेस के हैं। माकपा और 1 निर्दलीय विधायक भी इसी राशि के हैं।

इसी प्रकार वृष राशि में भाजपा के 12, कांग्रेस के 9 तथा 1 निर्दलीय विधायक चुना गया है।