बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. बर्थ डे गिफ्ट के एस्ट्रो टिप्स
Written By WD

बर्थ डे गिफ्ट के एस्ट्रो टिप्स

एस्ट्रो का सुझाव, क्या दें उपहार

Astro Tips for Youth | बर्थ डे गिफ्ट के एस्ट्रो टिप्स
- भारती पंडित
ND

बर्थ डे पार्टी में जाते समय बर्थ डे पर्सन की राशि भले ही न मालूम हो मगर मूलांक तो मालूम हो ही जाता है। इसी आधार पर आप तय कर सकते हैं कि उस व्यक्ति को क्या गिफ्ट देना चाहिए :-

मूलांक 1 वाले लोगों को चमड़े से बनी चीजें, पर्स, बेल्ट, घड़ी आदि गिफ्ट की जा सकती है।

मूलांक 2 वाले लोगों के लिए कपड़े, मधुर गीतों की सीडी या ज्वेलरी अच्छा गिफ्ट हो सकता है।

मूलांक 3 वालों के लिए प्रेरक किताबें, पेन सेट और अध्ययन सामग्री भेंट की जा सकती हैं। मीठी वस्तुएँ भी दी जा सकती है।

मूलांक 4 वालों के लिए मॉडर्न आर्ट की तस्वीर, पक्षी और मछलियाँ अच्छा गिफ्ट हो सकता है।

ND
मूलांक 5 वालों के लिए मैनेजमेंट या ज्योतिष की किताबें, फेंगशुई की वस्तुएँ और शो पीस बेहतर रहेगा।

मूलांक 6 वालों के लिए ड्रेस मटेरियल, परफ्यूम और नई एक्सेसरीस अच्छी गिफ्ट हो सकती है।

मूलांक 7 वालों के लिए रहस्य-रोमांच भरी पुस्तकें या फिल्मों की सीडी, चॉकलेट्स बढ़िया गिफ्ट हो सकता है।

मूलांक 8 वालों के लिए इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स, फूट वेयर और डार्क चॉकलेट्स बेहतर हो सकती है।

मूलांक 9 वालों के लिए लाल फूल, ड्राय फ्रूट्स और बैटरी से चलित वस्तुएँ सही होंगी।

विशेष : हमारा गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जो व्यक्ति के स्वभाव के अनुरूप हो और वह उसका सही व खुशी से उपयोग कर पाए। अतः ये टिप्स इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं।