शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. प्रमुख राजनेताओं का राजनीतिक भविष्य
Written By ND

प्रमुख राजनेताओं का राजनीतिक भविष्य

माया, उमा या मुलायम, कौन बनेगा यूपी का मुख्यमंत्री?

Mayawatis Horoscope | प्रमुख राजनेताओं का राजनीतिक भविष्य
SUNDAY MAGAZINE
- पं. देवेंद्र भट्ट

पाठकों के लिए प्रस्तुत है ज्योतिष गणना के मुताबिक प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भविष्य की एक झलक।

* माया, उमा या मुलायम, कौन बनेगा यूपी का मुख्यमंत्री?
* माया, उमराहुल
* मायावतग्रागिरनउम्मीद

मायावती का ग्राफ गिर सकता है :
मायावती कर्क लग्न एवं मकर राशि में जन्म लेने वाली जातक हैं। ज्योतिष के अनुसार जो घनिष्ठा नक्षत्र एवं सिद्धि योग में जन्म लेते हैं वे जीवन में शून्य से शिखर तक पहुंचते हैं।

भाग्येश गुरु की सिंह राशि में स्थिति घोषित एवं अघोषित दोनों तरह की संपत्ति का स्वामी बनाता है। नीचस्थ केतु का एकादश भाव में स्थित होना इसे और भी बल देता है। पंचम स्थान में स्थित राहु, शनि एवं मंगल जातक को बेहद महत्वाकांक्षी बना देता है और लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में नैतिकता आड़े नहीं आती है।

सप्तम स्थान में मकर राशि का सूर्य और चंद्रमा गृहस्थ जीवन के सुखों से अलग कर देता है। पिछले विधानसभा निर्वाचन के समय शनि की महादशा में मंगल की अंतरदशा चल रही थी।

मायावती की कुंडली में मंगल कर्म स्थान का मालिक है। मंगल, शनि और राहु के साथ स्वग्रही होकर पंचम स्थान में स्थित है। त्रिकोण की इसी स्थिति के चलते बसपा को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली थी लेकिन वर्तमान समय में शनि की महादशा में गुरु की अंतरदशा चल रही है। फरवरी के मध्य तक केतु के प्रत्यंतर का प्रभाव रहेगा।

इस कारण दिसंबर-जनवरी में मायावती द्वारा लिए गए चुनावी फैसले बेहद नुकसानदेह होंगे। चूंकि गुरु की अंतरदशा मई 2013 तक रहेगी, इसलिए मायावती की पार्टी को सत्ता भले ही न प्राप्त हो लेकिन दूसरा सबसे बड़ा दल होने का अवसर जरूर मिलेगा।

मुलायम के सितारों की चाल :
कर्क लग्न एवं मीन राशि तथा सिद्धि योग में मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ है। ऐसे जातक कर्मठ एवं संघर्षशील स्वभाव के होते हैं। भाग्यभाव में गुरु-चंद्रमा की युति गजकेसरी योग बनाता है जो राज्य योगकारी है।

सपा की स्थापना के समय, मुलायम सिंह यादव की कुंडली के अनुसार लग्नेष चंद्रमा की महादशा में भाग्येश गुरु की अंतरदशा चल रही थी। नई पार्टी की स्थापना का सुयोग चंद्रमा की महादशा अप्रैल 1998 तक पुनः कर्मेश मंगल की महादशा ने आगामी सात वर्षों के भीतर सत्ता की भागदौड़ संभालने का अवसर दिया।

पंद्रहवीं विधानसभा निर्वाचन में राहु की महादशा में गुरु की अंतरदशा चल रही थी। गुरु-चांडाल की युति ने उन्हें सत्ता से वंचित कर दिया लेकिन गुरु के प्रभाववश उनकी पार्टी को विपक्ष के नेता का प्रोटोकाल मिला। वर्तमान में राहु में शनि की महादशा चल रही है। शनि मेष राशि का है और नवमांश चक्र में वर्गोत्तम का हो जा रहा है। पुनः शनि गोचर में तुला राशि में उच्च का है।

ऐसी स्थिति में इस सितारों की चाल मुलायम सिंह यादव के पक्ष में दिख रही, जिसका उन्हें लाभ हो सकता है।

राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस को मिलेगी सफलता :
ND
राहुल गांधी की कुंडली मिथुन लग्न एवं वृश्चिक राशि की है। चंद्रमा और शनि नीचस्थ हैं तो वहीं त्रिकोण का गुरु नवमांश में वर्गोत्तम का है। अप्रैल 2007 से चंद्रमा की महादशा चल रही है जो जातक को सक्रिय राजनीति की तरफ ले आई है।

वर्तमान में शनि की अंतरदशा चल रही है। गोचर में शनि तुला राशि का है एवं वृश्चिक राशि पर साढ़ेसाती की भी शुरुआत हो चुकी है। गोचर-मेष के गुरु की दृष्टि शनि पर पड़ रही है। छठे स्थान के राहु के कारण परिणाम शुभ होने के संकेत हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का विस्तार होगा और सफलता मिलेगी।

उमा से मिलेगा भाजपा को फायदा :
कर्क, लग्न एवं मकर राशि में जन्म लेने वाले जातकों में उमा भारती शुमार हैं। इनकी कुंडली के दशम स्थान पर उच्च का सूर्य है जो भाग्यशाली, राज्यसत्ता के नियामक होने के साथ जिद्दी स्वभाव के होते हैं। उपलब्धियां प्राप्त कर उन्हें गवां देना इनकी आदत होती है।

वर्तमान में शनि की महादशा में मंगल की अंतरदशा चल रही है। इसी कारण पार्टी में वापसी हो सकी और स्टार प्रचारक का उत्तरदायित्व मिला। इनके नेतृत्व में पार्टी को फायदा होगा।

रीता बहुगुणा का सियासी भविष्य :
कर्क लग्न, वृषभ राशि, दशम स्थान में बुधादित्य, चतुर्थ स्थान में नीचस्थ गुरु, जिनके द्वितीय स्थान का मालिक मंगल नवम स्थान में स्थित हो। ऐसे जातक सौम्य और विरासत में मिली पैतृक संपत्तियों तथा प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने वाले होते हैं। छठे स्थान पर मीन का राहु शत्रु एवं रोगों से रक्षा करता है लेकिन खास मित्रों से षड्यंत्र की भी आशंका बनी रहती है।

वर्तमान समय में भाग्येश बुध की महादशा चल रही है। निश्चित रूप से इनके नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अच्छी-खासी सीटें प्राप्त करेगी जो पिछली सीटों की संख्या से दोगुनी से भी अधिक हो सकती है। वर्तमान समय में आंशिक सत्ता सुख भी है। आने वाले समय में उत्तरप्रदेश के अंदर इनके नेतृत्व में पार्टी का ग्राफ बढ़ेगा। दशम स्थान में कर्क का बुधादित्य योग इन्हें कुछ अंतराल के बाद प्रदेश की शासिका बनने का अवसर प्रदान कर सकता है।

सोनिया को मिलेगी स्वास्थ्य चिंताओं से मुक्ति :
कर्क लग्न, मिथनु राशि, एकादश में उच्च का राहु, लग्न में कर्क का शनि, पंचम स्थान में सूर्य बुध के साथ, उच्च का केतु वाले जातक शासन व सत्ता की सीधी भागीदारी की अपेक्षा रिमोट कंट्रोल ऑपरेटर की भूमिका ज्यादा पसंद करते हैं।

ऐसे व्यक्ति दृढ़ निश्चयी, उपलब्धियों के लिए समझौता न करने वाली प्रवृत्ति के होते हैं। चंद्रमा के घर में सप्तमेश की स्थिति गृहस्थी के सुखों से वंचित करती है।

कुंडली के प्रभाव से भविष्य में भी इनके राजपद प्राप्त करने की संभावना नहीं है। पिछले वर्ष शनि के प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही होंगी। फरवरी माह के प्रारंभ में यह समय समाप्त हो गया। वर्तमान समय में सात साल की केतु की महादशा चल रही है। यह समय भी नई-नई योजनाएं बनाने एवं उनके क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त अवसर है।

अखिलेश का तत्काल मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं :
अखिलेश की कुंडली वृश्चिक लग्न एवं कर्क राशि की है। इसमें भाग्येश चंद्रमा का भाग्य स्थान में बैठना अत्यंत शुभ है। पंचम स्थान पर मीन का मंगल उच्च शैक्षिक गुणवत्ता प्रदान करता है। इसी स्थान पर नीचस्थ गुरु राजनीति के लिए उचित माहौल का निर्माण करता है।

ऐसे जातक अगर राजनीति में न होते तो शिक्षण का व्यवसाय करते। अष्टम स्थान पर सूर्य, शनि और केतु की युति है। जातक का जन्म व्याघात योग में हुआ है। अतः ऐसे जातक को जीवन भर षड्यंत्र का खतरा बना रहता है।

इस बात को कुंडली के इस योग से भी बल मिलता है कि जातक का संपूर्ण केंद्र स्थान ग्रहों से रिक्त है। वर्तमान में बुध में शनि की अंतर्दशा चल रही है जिसके प्रत्यंतर में मंगल है। अतः पार्टी इनके नेतृत्व में पिछली विधानसभा की अपेक्षा अधिक सफलता अर्जित करेगी। इनका अभी तत्काल मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं है।

नेता व नेत्रियों के जन्मदिन व समय

सोनिया गांधी 9 दिसंबर रात 9.23 ।

राहुल गांधी 19 जून, 1970 सुबह 5.07 ।

मुलायम सिंह 22 नवंबर, 1939 सायं 7.39 ।

मायावती 15 जनवरी सायं 8.34।

रीता जोशी 22 जुलाई दोपहर 12.10 ।

अखिलेश यादव 1 जुलाई, 1973 सायं 5.46 ।

उमा भारती 3 मई दोपहर 12.30 ।