शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. नवंबर 2010 और आपकी राशि
Written By WD

नवंबर 2010 और आपकी राशि

वृषभ : नौकरी में लाभ मिलेगा

November 2010 | नवंबर 2010 और आपकी राशि
- सुरेंद्र बिल्लौरे

WD
मेष : मेष राशि वाले जातको के लिए यह माह व्यावसायिक कार्यों में सफलता देने वाला रहेगा। परंतु मेहनत अच्छी करना होगी। व्यवहार में उग्रता बनी रहेगी। कृषि से लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। आकस्मिक लाभ मिलने के योग है। परिजनों का सहयोग समयानुसार मिलता रहेगा। पत्नी से पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं कोई विशेष कार्य होगा। इस माह शारीरिक कष्ट के योग है।

दिनांक 9, 20 अशुभ एवं 12, 25, 23, 30 शुभ है।

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातक को इस माह नौकरी में अच्छा लाभ मिलेगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। पुराने मित्र का मिलन होगा एवं मित्र व परिजनों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता के योग है। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में यश, प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। माह के अंत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद हो सकता है।

दिनांक 3, 6 अशुभ एवं 12, 20, 24, शुभ है।

मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए यह माह रुके हुआ धन प्राप्ति वाला रहेगा। संतान को कष्‍ट रहेगा। शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। यह माह आपसी संबंधों में मतभेद वाला रहेगा। गृह क्लेश के कारण मानसिक चिंता रहेगी। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक संपर्क के कारण सफलता प्राप्त होगी। कृषि एवं व्यापार में अच्छा लाभ‍ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को कठिनाई आएगी। स्त्री कष्ट होगा।

दिनांक 3, 12 अशुभ है, 5, 8, 15, 24 शुभ है।

कर्क : कर्क राशि वालों को यह माह स्थान परिवर्तन वाला हो सकता है। आय-व्यय एवं लेन-देन में व्यस्तता वाला रहेगा। लंबी यात्रा में आर्थिक लाभ अवश्‍य प्राप्त होगा। माता-पिता को कष्ट हो सकता है। कृषि से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग लाभान्वित होगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता रहेगी। मासांत में शुभ समाचार के योग बनते हैं। स्वजनों एवं मित्र वर्ग का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

दिनांक 21 अशुभ, 10, 18, 20, 24 शुभ है।

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए यह माह व्यवसाय में बढ़ोतरी वाला रहेगा। आध्यात्मिक एवं अधिक परिश्रम दोनों से आर्थिक लाभांश में वृद्धि होगी। समाज में यश की वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वयं का मनोबल बढ़ेगा। हर्ष की वृद्धि होगी। संतान के द्वारा विशेष लाभ मिलेगा। प‍त्न‍ी सुख प्राप्त होगा।

दिनांक 6, 14, अशुभ 2, 5, 16, 20 शुभ है।

ND
कन्या : कन्या राशि वालों को यह माह भूमि- भवनादि के कार्यों में हर्ष वाला रहेगा। मित्र एवं पारिवारिक सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोर्ट से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से कष्ट हो सकता है। शरीर कष्ट दूर होंगे। माह के अंतिम सप्ताह वाहन से चोट के योग बनते है। शत्रु से संभले। अचानक आक्रमण हो सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी। माता-पिता को कष्‍ट के योग है।

दिनांक 5, 15 अशुभ 10, 12, 18 शुभ है।

तुला : तुला राशि वालों के लिए यह माह राजनैतिक सफलता वाला रहेगा। इस माह संतान से सुख वाला रहेगा। लंबी यात्रा में आकस्मिक परेशानी आ सकती है। आय कार्य में लाभ मिलेगा। मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में उलझने चलते हुए भी सफलता मिल जाएगी। भाई से माह के अंत तक सहयोग प्रदान होगा। वाहन दुर्घटना का भय है। नौकरी के पदोन्नति के पूर्ण योग है। व्यापार में लाभ मिलेगा। पत्नी पर पूर्ण विश्वास करें।

दिनांक 5, 11 अशुभ 28, 29 शुभ है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों को इस माह ग्रह में अनुकूल परिस्थितियों के चलते कामों में सफलता एवं सिद्धि प्राप्त होगी। कोर्ट और राजनैतिक उलझनों में पड़े हुए कार्य सुलझेंगे। परिवार में माता-पिता को कष्ट के योग बनते हैं। विरोधी पराजित होंगे। संतान एवं पत्नी कष्ट हो सकता है। निर्माण कार्य में बाधा आ सकती है। नई सोच से मानसिक परेशान‍ी हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

दिनांक 2, 11 अशुभ 20, 15, 30 शुभ है।

धनु: धनु राशि वालों को यह माह व्यापार में प्रगति वाला रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग है। यात्रा प्रवास में अधिक खर्च होगा। व्यवहार में सावधानी रखें। नए और गुप्त शत्रु सामने आ सकते हैं। सामाजिक एवं स्वास्थ्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता को कष्ट के योग बनते है। माह के अंत में पत्नी से सुख प्राप्त होगा।

दिनांक 5,11 अशुभ 7, 15, 20 शुभ है।

मकर : मकर राशि वालों को नवंबर माह मांगलिक कार्य को पूर्ण करने वाला रहेगा। घर में परिवार वालों से कलह तथा विवाद उत्पन्न हो सकता है। पत्नी एवं माता-पिता को शारीरिक कष्‍ट के योग है। उच्च अधिकारियों से आपका संपर्क होगा जो लाभदायक रहेगा। मा‍नसिक अस्थिरता बनी रहेगी। पत्नी के सहयोग से कोई विशेष कार्य पूर्ण होगा।

दिनांक 4, 20 अशुभ 15, 20, 23 शुभ है।

कुंभ : कुंभ राशि वालों को यह माह सामाजिक सम्मान प्राप्ति वाला रहेगा। शारीरिक कष्ट बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग में अध्ययन की ओर विशेष रुचि बढ़ेगी। मन में संकल्प विकल्प बना रहेगा। माता को कष्ट के योग। चोट की संभावना बनती है। वाहन से लंबी यात्रा न करें। यह माह कठिनाइयों वाला रहेगा। उदर संबंधी कष्ट हो सकता है।

दिनांक 8, 14 अशुभ 5, 10, 18 शुभ है।

मीन : मीन राशि वालों के लिए यह माह राजनैतिक कार्यों में पूर्ण सफलता वाला रहेगा। इस माह मित्र वर्ग से विरोध की संभावना हो सकत‍ी है। संतान द्वारा विशेष सहयोग प्राप्त होगा। पत्न‍ी से पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे खास काम होंगे। शारीरिक सुख मिलेगा। परिवार में शल्य क्रिया की संभावना है। व्यापार में परेशानी आ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग है।

दिनांक 7, 10 अशुभ 8, 18, 22 शुभ रहेंगे।

इस माह अपन‍ी राशि के अनुसार निम्न आराधना करें।
मेष : गणेश जी की, वृषभ- राम स्तुति, मिथुन- गायत्री देवी मं‍त्र, कर्क- शिव आराधना, सिंह- देवी आराधना, कन्या- दुर्गा कवच, तुला- लक्ष्मी की पूजा, वृश्चिक- हनुमान चालिसा, धनु- शिव आराधना, मकर- भैरव स्तुति, कुंभ- गौ एवं गणेश सेवा, मीन- कुत्तों को इमरती खिलाएँ।