शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

31 जनवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

31 जनवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- शत्रुओं से सतर्कता रखें। नए तथा पुराने कार्यों को निबटाएं, सफलता मिलेगी। आलस्य न करें। व्यापार-नौकरी इत्यादि में सफलता के योग हैं।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी का स्मरण करें। माता-पिता की सेवा शुभ रहेगी।


वृषभ- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। नए कार्यों से लाभ होगा। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखना सुखदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध से स्नान कराएं। माता की सेवा करें।


मिथुन- मातृपक्ष पर खर्च होगा। नए अनुबंधों में लाभ होगा। आलस्य को दूर रखने से लाभ होंगे। व्यवहार ठीक रखें।
कल्याणकारी उपाय- दुर्गाजी को नारियल नैवेद्य चढ़ाएं।


कर्क- जीवनसाथी की तरफ ध्यान दें। जोखिम-जमानत के कार्यों में लापरवाही हानिकारक सिद्ध होगी। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- लक्ष्मीजी को लाल रक्त कमल चढ़ाएं। स्त्रियों का सम्मान करें।


सिंह- व्यापार-नौकरी आदि में लाभकारी अनुबंध होंगे। नम्रतापूर्वक कार्य लाभ बढ़ाएंगे। नई मशीन, जमीन इत्यादि खरीदने के योग हैं। विवाद न बढ़ाएं। अपमान, कष्ट होगा।
कल्याणकारी उपाय- पीपल को दीपक लगाएं। वृद्धजनों का आशीर्वाद लें।


कन्या- खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। शत्रु कार्य में रुकावट डालेंगे, सावधानी रखें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को भेंट-दक्षिणादि दें। माता की सेवा करें।


तुला- शोक-संदेश से दुख होगा। नए अनुबंध, जमानत इत्यादि कार्यों में सावधानी रखें। स्वास्‍थ्य की तरफ लापरवाही हानिकर सिद्ध होगी। प्रमाद बढ़ेगा।
कल्याणकारी उपाय- लक्ष्मीजी के दर्शन करें। माता-पिता की सेवा करें।


वृश्चिक- नए कार्यों में शत्रु अड़ंगा डालेंगे। सतर्कता रखने से कार्य सिद्ध होंगे। जमीन-जायदाद के कार्य लाभकारी रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन तथा मातृसेवा लाभकारी रहेगी।


धनु- अनुशासनपूर्वक कार्य लाभ पहुंचाएंगे। जमीन-जायदाद के खरीदने-बेचने से लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे। आलस्य न करें।
कल्याणकारी उपाय- गुरुजनों का आशीर्वाद शुभ रहेगा।


मकर- व्यापार संबंधी यात्रा लाभकारी रहेगी। यात्रा, वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। पराक्रम से विरोधी पस्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा लाभकारी रहेगी।


कुंभ- रचनात्मक कार्यों में विरोधी अड़ंगा लगाएंगे। उन्हें दूर रखें। लाभकारी कार्यों से यश-सम्मान बढ़ेगा। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण, कन्याओं को भेंट लाभकारी रहेगी।


मीन- राज्यपक्ष के कार्य पराक्रम से सिद्ध होंगे। कीमती वस्तुओं की तरफ से लापरवाही हानिकर सिद्ध होगी। जमानत इत्यादि कार्यों में सावधानी आवश्यक है।
कल्याणकारी उपाय- पीपल को मीठा जल चढ़ाएं। दान-पुण्य करें