शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
Written By पं. उमेश दीक्षित

30 मार्च 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

30 मार्च 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- योजनाएं लाभ देंगी। व्यापार निवेश लाभकारी रहेंगे। नौकरी-इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। धनागम होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।

वृषभ- नई योजना बनेगी। पराक्रम से शत्रु हतोत्साहित होंगे तथा लाभ के अवसर बढ़ेंगे। नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है।
कल्याणकारी उपाय- वृद्ध, रोगी, अपंगों की सेवा करें।

मिथुन- धार्मिक यात्रा हो सकती है। कार्य में बाहरी सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ तथा यात्रा मंगलकारी होगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।

कर्क- पराक्रम से लाभ बढ़ेगा। चोट-दुर्घटना-हानि हो सकती है। जोखिम न उठाएं। विवाद से बचना होगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी के दर्शन कर दूध दान करें।

सिंह- बाहरी सहयोग से लाभ बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। विरोधी परेशान करेंगे। निवेश लाभदायक होगा।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सेवा करें।

कन्या- शरीर कष्ट हो सकता है। व्यापार-नौकरी में उन्नति होगी। निवेश लाभदायक होगा। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।

तुला- विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। पकवान, मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। निवेश लाभ देगा। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी के दर्शन कर अन्नदान करें।

वृश्चिक- संपत्ति के लाभकारी सौदे होंगे, विवाद से दूर रहें। व्यापार निवेश लाभदायक होंगे। यात्रा में कष्ट हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी के दर्शन कर दूध दान करें।

धनु- निवेश लाभ देगा। नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पराक्रम से लाभ तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु शांत होंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मकर- यात्रा कष्टदायी हो सकती है। निवेश लाभ देगा। साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। प्रतिष्ठा-लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को दान दें।

कुंभ- राज्य से कष्ट हो सकता है। निवेश, नौकरी के अवसर अच्छे मिलेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।

मीन- जोखिमभरे कार्य से दूर रहें। व्यापार ठीक चलेगा। विवाद से क्लेश हो सकता है। विरोध होगा। यात्रा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।