गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 11 सितंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

11 सितंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Hindi Astrology Daily | 11 सितंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- संतान की तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। कानूनी‍ विवादों में फैसला आपके हित में होगा। काम समय पर नहीं हो पाने का तनाव रहेगा। व्यर्थ के खर्चों को टालने का प्रयास करें। आजीविका के क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। स्वास्‍थ्य ठीक रहेगा। प्रयत्न सफल होंगे। झूठ बोलने से बचें। मांगलिक कार्यों में सक्रियता से लाभ होगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें।

वृषभ- भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। राज्य प्रशासनिक सेवा के जातकों की अनुकूलता से भरा दिन है। महत्वपूर्ण कार्य शीघ्रता से कर लें। जमीन-जायदाद एवं सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। लेखन-अध्ययन कार्यों में रुचि रहेगी। प्रवास आदि का योग है। सतर्कता वांछनीय। मानसिक उथल-पुथल बनी रहेगी। आपस में आत्मनिर्भर बनने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे। सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन- आज व्यापारियों को धन लाभ से प्रसन्नता होगी। अध्ययन-अध्यापन में मन लगेगा। खर्च में कमी करें। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में सफलता से उत्साहित होंगे। आपकी बातों एवं आचरण का दूसरों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अनुभवी व्यक्ति से उपयोगी सलाह मिलेगी। कानूनी विवादों में हल आपके पक्ष में हो सकेगा। दूसरों की देखादेखी न करें। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। जीवन में नित नए अवसर मिलेंगे। मित्र मिलेंगे।

कर्क- व्यापार में वांछित प्रगति के योग बनेंगे। पड़ोसियों से मर्यादित संबंध रखें। लेखन एवं अध्ययन के कार्यों में दिन अनुकूल रहेगा। सफलता मिलेगी। मनोबल बना रहेगा। साहस तथा पराक्रम में वृद्धि होगी। साहसिक प्रदर्शन से प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। अतिरिक्त कार्यों से आय में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नई कार्यशैली अपना कर पिछले अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

अन्य राशियां अगले पेज पर :



सिंह- व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संतान के विषय में लिए फैसले से प्रसन्नता बढे़गी। काम समय पर और अच्छी तरह हो पाएंगे। राजनीति में आपका महत्व, प्रभाव बढ़ेगा। रुके धन के लिए प्रयास सफल होंगे। चोरों से सतर्क रहें। साहस एवं पराक्रम बना रहेगा। धन लाभ होगा। ऋणों का भुगतान समय पर नहीं कर पाएंगे। किया गया निवेश सुखद रहेगा।

कन्या- राज्य व रोजगार से संबंधित विलंब दूर होगा। आधे-अधूरे मन से काम करने से लाभ पूरा नहीं हो पाएगा। भाई-बहनों से सहयोग की अपेक्षा न करें। व्यापार मध्यम रहेगा। काम का बोझ बढ़ेगा। चहुंओर से प्रशंसा प्राप्त होगी। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। अधिकारियों की अनुकूलता रहेगी। व्यर्थ विवाद से बचें। सच बोलें। व्यापारिक गतिविधियों से लाभ होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला- संचित कोष में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में दक्षता प्राप्त करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। अनावश्यक कामों से दूर रहें। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता तथा सम्मान के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। व्यर्थ के विवाद से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी से आर्थिक विवाद की आशंका है। रुके काम बनेंगे।

वृश्चिक- रुका धन मिलने में परेशानी आएगी। विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम से अल्प सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बेवजह बाधाएं आएंगी। शत्रु अपने इरादों में असफल होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सहजनों के बीच व्यतीत समय बचाएं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग असंतुष्ट रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सतर्कता रहेगी। ‍‍मित्रों का सहयोग मिलेगा।

अन्य राशियां अगले पेज पर :



धनु- बुद्धि एवं धन का उपयोग कर व्यापार में लाभ कमाएंगे। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विजय मिलेगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मनवांछित सफलता मिलेगी। आगंतुकों के आने से हर्ष होगा। दै‍निक कार्य, पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुख-समृद्धि का अनुभव होगा। यात्रा योग है। खानपान का ध्यान रखें।

मकर- प्रतिष्ठित व्यक्ति से संबंधों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में समय एवं धन देंगे। व्यापार, रोजगार में नवीन अनुबंध होंगे। वाणी पर संयम रखें। संतान को सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। देव दर्शन करें, लाभ होगा। हर्षोल्‍लास का वातावरण बनेगा। शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। प्रिय व्‍यक्ति से मुलाकात होगी। ताकत बढ़ेगी, प्रतियोगी परिणाम सफलता देंगे। राजकीय सम्‍मान मिल सकता है।

कुंभ- जीवनसाथी के सहयोग से आजीविका में लाभ होगा। यात्रा निर्विघ्न संपन्न होगी। व्‍यापार-व्‍यवसाय में आशा से अधिक सफलता मिलेगी। भाग्‍यवर्धक शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आत्‍मविश्‍वास, मनोबल बना रहेगा। दोपहर बाद स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखकर कार्य करें। बुरी आदतों को त्याग दें तो सफलता आपके साथ होगी। न्‍यायालीन मुकदमे में निर्णय हित में रहेंगे।

मीन- घर में वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय में नई योजनाओं से लाभ होगा। यश बढ़ेगा। धर्म के मार्ग पर चलें। राजनीतिक क्षेत्र में पहले से ‍अधिक सम्मान, सफलता मिलेगी। अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। शाम में किसी अपने व्यक्ति से धोखा खा सकते हैं। आर्थिक हानि होने की आशंका रहेगी। संतान से संबंधित लंबित कार्य होगा। दंपत्ति आपसी विवाद सुलझाएं। स्‍वहित की अनदेखी न करें।