शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. अकबर बीरबल के किस्से
  4. अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : सब बह जाएंगे
Written By WD

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : सब बह जाएंगे

Clever Birbal Stories | अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : सब बह जाएंगे
Clever Birbal Stories

बादशाह अकबर और बीरबल शिकार पर गए हुए थे। उनके साथ कुछ सैनिक तथा सेवक भी थे। शिकार से लौटते समय एक गांव से गुजरते हुए बादशाह अकबर ने उस गांव के बारे में जानने की जिज्ञासा हुई।
उन्होंने इस बारे में बीरबल से कहा तो उसने जवाब दिया- 'हुजूर, मैं तो इस गांव के बारे में कुछ नहीं जानता, किंतु इसी गांव के किसी बाशिन्दे से पूछकर बताता हूं।’

बीरबल ने गांव के आदमी से क्या सवाल पूछा....


FILE


बीरबल ने एक आदमी को बुलाकर पूछा- 'क्यों भई, इस गांव में सब ठीकठाक तो है न?’

उस आदमी ने बादशाह को पहचान लिया और बोला- 'हुजूर आपके राज में कोई कमी कैसे हो सकती है?’

'तुम्हारा नाम क्या है?' बादशाह ने पूछा।

उस आदमी ने क्या जवाब दिया बादशाह को....


FILE

'गंगा।’

'तुम्हारे पिता का नाम?’

'जमुना और मां का नाम सरस्वती है?’

'हुजूर, नर्मदा।’

उस आदमी का नाम सुनकर बीरबल ने क्या कहा....


FILE

यह सुनकर बीरबल ने चुटकी ली और बोला- 'हुजूर तुरंत पीछे हट जाइए। यदि आपके पास नाव हो तभी आगे बढ़ें, वरना नदियों के इस गांव में तो डूब जाने का खतरा है।’

यह सुनकर बादशाह अकबर हंसे बगैर न रह सकें।

(समाप्त)