गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. अकबर बीरबल के किस्से
  4. अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : गधा कौन?
Written By WD

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : गधा कौन?

Akbar Birbal ke Gudgudate Kisse | अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : गधा कौन?
एक बार बादशाह अकबर अपने दो बेटों के साथ नदी के किनारे गए। साथ में बीरबल भी थे।

दोनों बेटों ने अपने कपडे़ उतारे और नदी में नहाने उतर गए।
बीरबल को उन्होंने अपने कपड़ों की रखवाली करने के लिए कहा।

उन कपड़ों का बीरबल ने क्या किया...


FILE


बीरबल नदी किनारे बैठ कर उन दोनों के आने का इंतजार करने लगे। कपडे़ उन्होंने अपने कंधों पर रखे हुए थे।
बीरबल को इस अवस्था में खडे़ देख बादशाह अकबर के मन में शरारत सूझी।

बादशाह ने बीरबल से शरार‍त करते हुए क्या कहा...


FILE

उन्होंने बीरबल को कहा, 'बीरबल तुम्हें देख कर ऐसा लग रह है जैसे धोबी का गधा कपडे़ लाद कर खडा़ हो।'

बीरबल ने झट से जवाब दिया, 'महाराज धोबी के गधे के पास केवल एक गधे का ही बोझ होता है, किंतु मेरे पास तो तीन-तीन गधों का बोझ है।'

बीरबल के मुंह से जवाब सुनकर बादशाह अकबर निरूत्तर हो गए।

(समाप्त)