शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. अकबर बीरबल के किस्से
  4. अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : तीन सवाल
Written By WD

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : तीन सवाल

Three Questions Akbar Birbal Story | अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : तीन सवाल
Three Questions Akbar Birbal Story

महाराजा अकबर, बीरबल की हाजिरजवाबी के बडे़ कायल थे। उनकी इस बात से दरबार के अन्य मंत्री मन ही मन बहुत जलते थे।
उनमें से एक मंत्री, जो महामंत्री का पद पाने का लोभी था, ने मन ही मन एक योजना बनाई। उसे मालूम था कि जब तक बीरबल दरबार में मुख्य सलाहकार के रूप में है उसकी यह इच्छा कभी पूरी नहीं हो सकती।

मंत्री मन ही मन बीरबल से क्यों जलते थे...


FILE


एक दिन दरबार में बादशाह अकबर ने बीरबल के हाजिरजवाबी की बहुत प्रशंसा की। यह सब सुनकर उस मंत्री को बहुत गुस्सा आया। उसने महाराज से कहा कि यदि बीरबल मेरे तीन सवालों का उत्तर सही-सही दे देता है, तो मैं उसकी बुद्धिमता को स्वीकार कर लूंगा और यदि नहीं तो इससे यह सिद्ध होता है की वह महाराज का चापलूस है।

बादशाह अकबर को मालूम था कि बीरबल उसके सवालों का जवाब जरूर दे देगा, इसलिए उन्होंने उस मंत्री की बात स्वीकार कर ली।

मंत्री के तीन सवाल क्या थे...


FILE


उस मंत्री के तीन सवाल थे -

1. आकाश में कितने तारे हैं?

2. धरती का केन्द्र कहां है?

3. सारे संसार में कितने स्त्री और कितने पुरुष हैं?

बीरबल ने कैसे दिए तीनों सवालों के जवाब...


FILE

बादशाह अकबर ने फौरन बीरबल से इन सवालों के जवाब देने के लिए कहा और शर्त रखी कि यदि वह इनका उत्तर नहीं जानता है तो मुख्य सलाहकार का पद छोड़ने के लिए तैयार रहे।

बीरबल ने कहा- तो सुनिए महाराज।

पहला सवाल- बीरबल ने दरबार में एक भेड़ मंगवाई और कहा, जितने बाल इस भेड़ के शरीर पर हैं आकाश में उतने ही तारे हैं। मेरे दोस्त, गिनकर तस्सली कर लो, बीरबल ने मंत्री की तरफ मुस्कुराते हुए कहा।

दूसरे का क्या हल खोजा बीरबल ने...


FILE


दूसरा सवाल- बीरबल ने जमीन पर कुछ लकीरें खिंची और कुछ हिसाब लगाया। फिर एक लोहे की छड़ मंगवाई गई और उसे एक जगह गाड़ दिया और बीरबल ने महाराज से कहा, 'महाराज बिल्कुल इसी जगह धरती का केन्द्र है, चाहे तो आप स्वयं जांच लें।

महाराज बोले- ठीक है, अब तीसरे सवाल के बारे में कहो।

तीसरे सवाल पर मंत्री की क्या हुई हालत...


FILE

अब महाराज तीसरे सवाल का जवाब बडा़ मुश्किल है, क्योंकि इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो ना तो स्त्री की श्रेणी में आते हैं और ना ही पुरुषों की श्रेणी में। उनमें से कुछ लोग तो हमारे दरबार में भी उपस्थित हैं जैसे कि यह मंत्री जी।

महाराज यदि आप इनको मौत के घाट उतरवा दें तो मैं स्त्री-पुरुष की सही-सही संख्या बता सकता हूं।

बीरबल का जवाब सुनकर मंत्री ने क्या किया...


FILE


अब मंत्री जी सवालों का जवाब छोड़कर थर-थर कांपने लगे और महाराज से बोले - 'महाराज बस-बस मुझे मेरे सवालों का जवाब मिल गया। मैं बीरबल की बुद्धिमानी को मान गया हूं।'

महाराज हमेशा की तरह बीरबल की तरफ पीठ करके हंसने लगे और इसी बीच वह मंत्री दरबार से खिसक लिया।

(समाप्त)