बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. अकबर बीरबल के किस्से
  4. अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : राज्य में कौए कितने हैं?
Written By WD

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : राज्य में कौए कितने हैं?

Birbal Story Crows | अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : राज्य में कौए कितने हैं?
Birbal Story Crows

एक दिन बादशाह अकबर अपने मंत्री बीरबल के साथ अपने महल के बाग में घूम रहे थे।
बादशाह अकबर बागों में उड़ते कौओं को देखकर कुछ सोचने लगे और बीरबल से पूछा, 'क्यों बीरबल, हमारे राज्य में कितने कौए होंगे?'

बादशाह के सवाल का क्या जवाब दिया बीरबल ने...


FILE

बीरबल ने कुछ देर अंगुलियों पर कुछ हिसाब लगाया और बोले, 'हुजूर, हमारे राज्य में कुल मिलाकर 95, 463 कौए हैं।'
तुम इतना विश्वास से कैसे कह सकते हो? हुजर, 'आप खुद गिन लीजिए, बीरबल बोले।'
बादशाह अकबर को कुछ इसी प्रकार के जवाब का अंदेशा था।

बादशाह ने क्या पूछा...


FILE

उन्होंने पूछा, 'बीरबल, यदि इससे कम हुए तो?'

तो इसका मतलब है कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने दूसरे राज्यों में गए हैं और यदि ज्यादा हुए तो? तो इसका मतलब यह हैं हु़जूर कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने हमारे राज्य में आए हैं - बीरबल ने मुस्कुरा कर जवाब दिया।

बादशाह अकबर एक बार फिर मुस्कुरा कर रह गए।

(समाप्त)