• Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. बुरहानपुर
Written By Naidunia
Last Modified: बुरहानपुर , सोमवार, 28 नवंबर 2011 (01:44 IST)

एनसीसी सिखाती है देशप्रेम और अनुशासन

एनसीसी
हर नागरिक में देश के प्रति प्रेम व जुनून होना चाहिए। और हमें यह एनसीसी से ही प्राप्त होता है। व्यक्तित्व विकास के लिए भी एनसीसी जरूरी है। एनसीसी बच्चों में अनुशासन, भाईचारा, समर्थ व सेवा भाव सिखाती है।


उक्त विचार प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामजीलाल उपाध्याय ने व्यक्त किए। वे मुख्य अतिथि के रूप में एनसीसी समारोह को संबोधित कर रहे थे। रविवार को 63वें एनसीसी दिवस पर जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुआ। इस दौरान मार्चपास्ट हुआ एवं एनसीसी कैडेटों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिले के 10 विद्यालयों के कैडेटों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी।


अध्यक्षता करते हुए भारतीय उमावि के प्रभारी प्राचार्य अनुप तारकस ने संदेश का वाचन किया। एनसीसी अधिकारी संतोष ठाकुर ने प्रतिवेदन का वाचन किया।


नवोदय विद्यालय के कैडेट्स ने स्वागत गीत, शासकीय कन्या विद्यालय की कैडेट्स ने मध्यप्रदेश गीत का गायन तथा शा. उत्कृष्ट विद्यालय के कैडेट्स एकल गीत की प्रस्तुति दी। कैडेट्स द्वारा देशभक्ति पर आधारित नाटक 'कसम हिन्दुस्तान' तथा राजधानी नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में एनसीसी गीत का गायन किया गया।


शाहपुर स्थित शासकीय उमावि में भी एनसीसी दिवस मनाया गया। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामभाऊ सोनवणे ने की। प्रमुख अतिथि थे विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र जैन, मंडल महामंत्री वीरेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा महामंत्री गोविंद पाटील। कैडेट्स ने मार्च पास्ट निकाला व अतिथियों को सलामी दी। प्राचार्य अक्षयसिंह राठौर ने कैडेट्स को देश सेवा व दहेज न लेने की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी संजय बोरसे, प्रकाश काने, रमेश फायसे, पंढरी महाजन, सुनील राउत, विजय गावंडे, नितिन चौधरी आदि उपस्थित थे। शासकीय उमावि दापोरा में भी एनसीसी दिवस मनाया गया। प्राचार्य ने अध्यक्षता की। संचालन पीडी संन्यास ने किया।