शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World cup cricket 2015
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 जनवरी 2015 (12:58 IST)

विश्व कप क्रिकेट 2015 का आधिकारिक एप लांच

विश्व कप क्रिकेट 2015 का आधिकारिक एप लांच - World cup cricket 2015
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी में बुधवार को विश्व कप क्रिकेट 2015 का आधिकारिक एप लांच किया। यह एप अब गूगल प्ले और एप स्टोर पर फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
 
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 14 फरवरी से शुरू होगा जिसमें 14 टीमें भाग ले रही हैं। अब दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी यह एप अपने स्मार्टफोन या टेबलेट पर डाउनलोड करके इसका करीब से आनंद उठा सकते हैं।
 
इसमें उपभोक्ताओं के मनोरंजन के लिए कई अनूठे फीचर भी हैं जिनमें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फैंटेसी लीग खेलने का मौका, सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ विश्व कप एकादश का चयन, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्विज खेलना या विश्व कप के 100 महानतम पलों को देख पाना शामिल है। (भाषा)