शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. Cricket world cup records
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 जनवरी 2015 (18:18 IST)

ये रिकॉर्ड होंगे विश्वकप के दौरान निशाने पर

ये रिकॉर्ड होंगे विश्वकप के दौरान निशाने पर - Cricket world cup records
विश्वकप क्रिकेट में अबतक कई कीर्तिमान रचे गए हैं। इस विश्वकप में कई ऐसे रिकॉर्ड होंगे जो विश्वकप में शामिल हो रही टीमों के व खिलाड़ियों के निशाने पर होंगे। तो आइए जानते हैं वे रिकॉर्ड जो टूट सकते हैं इस विश्वकप में।   
 
 
- अबतक हुए विश्वकप में सबसे अधिक विकेट ग्लेन मैक्ग्रा ने लिए हैं। इस विश्वकप में मलिंगा विश्वकप में 31 विकेट ले चुके हैं। अगर मलिंगा हर मैच में 4 विकेट भी लें तो उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे।
 
-  विश्वकप में सबसे अधिक 59 अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के नाम है। स्कॉटलैंड ने यह रिकॉर्ड 1999 के विश्वकप में अपने नाम किया।  
 
- एक विश्वकप में 3-3 शतक सौरभ गांगुली, मार्क वॉ, और मैथ्यू हेडेन लगा चुके हैं। 
 
अगले पेज पर पढ़ें और भी रिकॉर्ड... 
             

- इयोन मॉर्गन(इंग्लैंड, आयरलैंड) व एड जोयसे(इंग्लैंड, आयरलैंड) विश्वकप में दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो दो टीमों की ओर से खेले। इनके पहले कैप्लर वैसल्स(द. अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया) व कमिंस(कनाडा, वेस्टइंडीज) ऐसा कर चुके हैं। 
 
- बतौर विकेटकीपर एडम गिलक्रिसेट ने विश्वकप में सर्वाधिक 52 शिकार(45 कैच, 7 स्टंपिंग) किए हैं। कुमार संगकारा 46 शिकार(36 कैंच, 10 स्टंपिंग इन्हें पार कर सकते हैं)। 
 
- विश्वकप में सबसे ज्यादा चार बार चार-चार विकेट लिए हैं अफरीदी, वार्न व मुरलीधरन ने, अफरीदी एक बार फिर 4 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 
अगले पेज पर पढ़ें और भी रिकॉर्ड... 
 

- विश्वकप में सबसे ज्यादा 5 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल के नाम पर है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान(चार बार शून्य पर आउट होने वाले) इस अनचाहे रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। 
 
- वीरेंद्र सहवाग ने विश्वकप 2011 में हर बार अपना खाता चौके से खोला ऐसा करने वाले वे एकमात्र बल्लेबाज हैं।  
 
- सौरभ गांगुली(2003) नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। 
 
- सचिन से 2003 के विश्वकप में 7 अर्धशतक बनाए थे किसी बल्लेबाज के द्वारा एक विश्वकप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। 
 
- विश्वकप में भारत की ओर सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले हैं उन्होंने 31 विकेट लिए हैं।