वामा विशेष
|
आलेख
|
आप और आपका घर
|
फैशन
|
ब्यूटी केयर टिप्स
|
चाइल्ड केयर
|
डोर रिश्तों की
मुख पृष्ठ
लाइफ स्टाइल
»
नायिका
»
ब्यूटी केयर टिप्स
»
स्प्रिंग सीजन में स्किन ब्यूटी
(Beauty Care Tips)
स्प्रिंग सीजन में स्किन ब्यूटी
FILE
* त्वचा यदि धूप के कारण झुलस गई हो तो खीरा, टमाटर तथा नींबू के रस को समान मात्रा में मिलाकर लेप करें तथा सूखने पर पुनः लगाएं, फिर धो डालें।
* प्रतिदिन नहाने से पहले शरीर के खुले हिस्सों पर दही लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें और इसके बाद नहाएं।
* जैतून का तेल तथा सिरका बराबर मात्रा में लेकर उन्हें मिलाकर, नहाने के एक घंटे पहले शरीर पर लगाने से त्वचा कांतिमय हो जाएगी।
* एक छोटे खीरे का रस, आधा चम्मच ग्लिसरीन व एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर झुलसी त्वचा पर लगाने से त्वचा नर्म पड़ जाती है।
FILE
* यदि तेज धूप से आपकी चमड़ी का रंग सांवला हो गया है तो कच्चे टमाटर को कुचलकर छाछ मिलाकर चेहरे और चमड़ी पर मलने से त्वचा को ठंडक मिलेगी।
* अलसी का तेल व नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर झुलसी त्वचा पर लगाने से काफी फायदा होता है।
* चिरौंजी कच्चे दूध में पीसकर मलाई एवं नींबू का रस मिलाकर चेहरे तथा बदन में लगाना गर्मियों में बहुत लाभदायक होता है।
* एक चम्मच मक्खन और एक चम्मच पानी मिलाकर फेंट लें। धूप से झुलसी त्वचा पर लगाएं राहत मिलेगी।
* 1/2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच नींबू का रस व दही मिलाकर चेहरे, गर्दन व बाहों पर लगाएं, 20 मिनट बाद धो लें। गर्मी से राहत मिलेगी।
* एक चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच कच्चा दूध व एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर नियमित रूप से लगाने से त्वचा में निखार आता है।
* चंदन पीसकर उसमें कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा को ठंडक पहुंचती है।
संबंधित जानकारी
समर मेकअप : खिली-खिली दिखें आप
ब्यूटी टिप्स : खूबसूरती के लिए है गुलाब
लिप कलर से खिले आपकी सुंदरता
हॉट सीजन के लिए ब्यूटी केयर टिप्स
ब्यूटी टिप्स : मेकअप किट भी सजाएं-संवारें
स्पेशल ब्यूटी केयर टिप्स,
गर्मी,
लाइफ स्टाइल,
हिन्दी ब्यूटी एंड हेल्थ टिप्स,
स्वास्थ्य