वामा विशेष | आलेख | आप और आपका घर | फैशन | ब्यूटी केयर टिप्स | चाइल्ड केयर | डोर रिश्तों की
मुख पृष्ठ लाइफ स्‍टाइल » नायिका » ब्यूटी केयर टिप्स » लिप कलर से खिले आपकी सुंदरता (Hindi Beauty Tips)
ND
चेहरे और होंठों के अनुसार लिप लाइन बनाकर लिपस्टिक के सही शेड का इस्तेमाल किया जाए, तब खूबसूरती को‍ निखारने में इसकी कम से कम साठ प्रतिशत की सहभागिता हो सकती है, क्योंकि होंठों को आकर्षक बनाकर ही सुंदरता में चार चांद लगाए जा सकते हैं। होंठों के साथ-साथ ही हेयर स्टाइल और आंखों के मेकअप भी सुंदरता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि आप सीजन के हिसाब से लिपस्टिक के शेड का चयन करेंगे तो यकीकन आपकी खूबसूरती और निखर जाएगी। यदि आप ग्लेमरस लुक चाहती हैं तब टोमैटो रेड, शाइनी ऑरेंज, मरून, डार्क पिंक, ब्राइट ब्रॉन्ज, ब्राइट कॉपर, ब्राइट एक्वा ग्रीन, डार्क पर्पल और रेड जैसे शेड्स का इस्तेमाल करें। इन दिनों लाइट और न्यूड शेड का चलन है। लुक में फेरबदल करने या थोड़ा अलग दिखने के लिए कुछ नए रंग ट्राइ किए जा सकते हैं।

ND
उम्र बढ़ने के साथ आपकी च्वॉइस भी बदल जाती है। अधिकांश उम्रदराज महिलाएं डार्क शेड लगाना पसंद करती हैं। मसलन रेड, रोजा रेड, डार्क मोव, रस्ट और मैरून आदि। वहीं आजकल हल्के और ग्लॉसी शेड की डिमांड खासी बढ़ गई है। ये शेड आपके होंठों पर पड़े उम्र के प्रभाव को भी छुपाते हैं, जिससे उनकी खूबसूरती बढ़ जाती है और वे आकर्षक नजर आने लगते हैं।

न्यूड शेड से दिखें जवां-जवां
जवां दिखने के लिए लाइट शेड का इस्तेमाल करें। न्यूड शेड, नेचुरल जैसे कि बेबी पिंक, पर्पल, मोविश पर्पल, मोविश पिंक, लाइट आरेंज, लाइट रेड। ये शेड लड़कियों कें साथ-साथ महिलाओं पर काफी फबते हैं।

सूट करे हर ड्रेस पर
वैसे तो बोल्ड लिप कलर हर ड्रेस पर अच्छे लगते हैं। चाहे आपने लाइट शेड पहना हो या डार्क, ये कलर्स आप पर भी जरूर सूट करेंगे। अगर ड्रेस गोल्डन कलर की है, तो ब्राइट रेड या ब्रॉन्ज कलर लगा सकती हैं। वहीं, रेड कलर की ड्रेस के साथ गोल्डन व रेड को मिक्स कर लगाएं यह इस ड्रेस पर काफी अच्छा लगेगा। बोल्ड लिप कलर के साथ वेस्टर्न या इंडो ड्रेस खूब फबती है। मैक्सी गाउन, साड़ी गाउन, इवनिंग गाउन, स्कर्ट, शॉर्ट्‌स वगैरह पर ये बोल्ड लिप कलर्स खूब जंचते हैं।

इन पर भी करें गौर

-फेयर कलर पर डार्क शेड बेहद जंचते हैं। वहीं डस्की कॉम्प्लेक्शन होने पर आप रेड या मरून जैसे शेड का चयन करें।

-रात में किसी फंक्शन या पार्टी में जाना हो तो डार्क शेड का इस्तेमाल करें।

-लिप्स को हाइलाइट करने के लिए इन्हें लिपग्लास का टच जरूर दें। इसके लिए नेचुरल या शाइनी लिपग्लास को चुन सकती हैं।

-लिप लाइन से होंठों को प्रॉपर शेप मिलता है। इसे लिप कलर से एक पॉइंट डार्क रखें। इससे होंठों पर लिपस्टिक लंबे समय टिकी रहेगी।

-सोने से पहले होंठों को भी सांस लेने दें। इसके लिए अच्छे क्लींजर या क्लीनजिंग मिल्क या मेकअप रिमूवल या फिर कोल्ड क्रीम से लिपस्टिक रिमूव करें और लिप्स पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
संबंधित जानकारी
Feedback Print