वामा विशेष | आलेख | आप और आपका घर | फैशन | स्वास्थ्य-सौन्दर्य | मातृत्व | डोर रिश्तों की
मुख पृष्ठ » लाइफ स्‍टाइल » नायिका » फैशन » फैशन : फिर आया लांग स्कर्ट का मौसम (Fashion Long Skirts 2012)
FILE

आजकल युवतियां पुराने फैशन को दोहराते हुए लांग स्कर्ट को पसंद कर रही हैं। कुछ समय पहले लांग स्कर्ट का बहुत ज्यादा फैशन था और युवतियां इसे बहुत ज्यादा पहनती थीं, लेकिन अचानक से यह बाजार से गायब हो गया था।

अब एक बार फिर से युवतियां इसे फैशन में ले आई हैं। बाजार में कई आकर्षक डिजाइनों और विभिन्न रंगों में लांग स्कर्ट मिल रहे हैं। आजकल युवतियों के बीच डेनिम लांग स्कर्ट और कॉटन लांग स्कर्ट की ज्यादा मांग है।

गर्मी और बरसात दोनों मौसम के हिसाब से कॉटन लांग स्कर्ट आरामदायक होती है, इसी वजह से युवतियों के बीच इसका ज्यादा क्रेज है। ज्यादातर युवतियां लांग स्कर्ट के ऊपर स्लीवलेस टीशर्ट पहनना पसंद कर रही हैं, वहीं बहुत सारी युवतियां लांग स्कर्ट के ऊपर टीशर्ट और लांग कुर्ती अथवा शॉर्ट कुर्ती भी पहन रही है।

FILE
लांग स्कर्ट के बारे में मिस मयूरी का कहना है कि यह बहुत ही आरामदायक है और यह पहनने के बाद एक अलग ही लुक देती है इसी वजह से मुझे लांग स्कर्ट बेहद पसंद है और शायद इन्हीं कारणों से अधिकांश युवतियों को यह पसंद आ रही है।

विक्रेता भी पुराने समय के किसी पहनावे की इस भारी मांग से बहुत खुश दिखाई पड़ते हैं। एक रेडिमेड कपड़ा व्यापारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लांग स्कर्ट की बिक्री बहुत ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि आजकल अधिकांश युवतियां इसे ही पहनना पसंद कर रही हैं।

यह लांग स्कर्ट बाजार में डेढ़ सौ रुपए से लेकर 500-700 रुपए की रेंज में मिल रही है। वो भी अलग-अलग डिजाइन्स और तरह-तरह के पैटर्न में उपलब्ध है। अगर आप भी अगर इस मानसून में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आपके लिए लांग स्कर्ट भी बेहतर पहनावा साबित हो सकता है। इसे आप डिजाइनर हिल वाली सैंडिल्स या डिजाइनर जूती पर पहनेंगी तो और भी ज्यादा आकर्षक नजर आएंगी।
संबंधित जानकारी
Feedback Print