शुक्रवार को रीवा रोड पर राजाबाग के सामने आठ वर्षीय एक मासूम बालक को बस चालक ने कुचल दिया। दुर्घटना में बालक की मौत मौके पर ही हो गई। स्थानीय नागरिकों ने बस में तोड़फोड़ की ओर चालक के पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अुनसार सीधी से शहडोल आ रही बस क्रमांक एमपी 18 पी 0206 के चालक ने सुबह लगभग साढ़े दस बजे राजाबाग के सामने कुुदराटोला के पास हैण्डपम्प से पानी पीकर सडक़ के किनारे खड़े रोहिणी बैगा पिता उट्टू बैगा को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पचास मीटर से ही चालक अशोक चौधरी ने बस पर नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गलत साइड चली गई और बालक को कुचल दिया। घटना के समय वहां मौजूद लोग अपना आपा खो बैठे और बस का कांच तोड़ दिया। साथ ही चालक को पकड़ लिया।