जिले में नकली बीड़ी का कारोबार थम नहीं रहा है। मंगलवार दोपहर पुष्पक बस स्थानक पर पुलिस ने नकली बीड़ी व गुटखे से भरा बॉक्स जब्त किया। जब्त बीड़ी व गुटखे का मूल्य करीब 20 हजार रुपए है। शहर पुलिस आरक्षी केंद्र के प्रभारी निरीक्षक गोरेलाल अहरवाल ने बताया कि दोपहर बस स्थानक पर जाँच के दौरान अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देख बॉक्स छोड़कर भाग गया। जाँच करने पर उस में संभाजी बीड़ी व गोवा गुटखा के पैकेट थे। आरोपी की तलाश की जा रही है। बॉक्स आरक्षक संतोष रावत व योगेन्द्रसिंह सागर ने जब्त किया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।-निप्र