गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. खरगोन
Written By Naidunia
Last Modified: खरगोन , बुधवार, 4 अप्रैल 2012 (01:14 IST)

भग्यापुर में गायत्री महायज्ञ कल से

भग्यापुर में गायत्री महायज्ञ कल से -
समीपस्थ ग्राम भग्यापुर में 5 अप्रैल से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सूर्य साधना वर्ष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसे लेकर गायत्री परिवार की ग्राम शाखा एवं ग्रामीण तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत 5 अप्रैल की दोपहर 2 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। रात्रि 8 बजे युग संगीत व उद्बोधन होगा। अगले दिन 6 अप्रैल को सुबह 8 से 12 बजे तक यज्ञ एवं विभिन्ना संस्कार संपन्ना होंगे। वहीं रात्रि 8 बजे से युग संगीत एवं महादीप यज्ञ का आयोजन होगा। 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे यज्ञ एवं संस्कार की पूर्णाहुति के पश्चात टोली को विदाई दी जाएगी। -निप्र